पिता के डांटने पर किशोर फंदे पर झूला, मौत

पवांसा जासं हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बिचपुरी निवासी किशोर के स्वजनों ने बताया कि रविवा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 12:06 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 12:06 AM (IST)
पिता के डांटने पर किशोर फंदे पर झूला, मौत
पिता के डांटने पर किशोर फंदे पर झूला, मौत

पवांसा, जासं : हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बिचपुरी निवासी किशोर के स्वजनों ने बताया कि रविवार की शाम उसे डांटा तो शाम के समय खेत पर जाने की बात कहकर निकला, लेकिन देर रात तक वह वापस घर नहीं आया। स्वजनों ने गांव में उसको तलाश किया। मगर उसका कहीं कोई पता नहीं चला। इसके बाद रात में ही ग्रामीणों के साथ खेत पर ढूंढने के लिए पहुंच गए। जहां देर रात करीब दो बजे खेत की मेढ़ पर लगे पेड़ पर उसका शव लटका हुआ मिला। शव को फंदे से नीचे उतारा और घर ले आए। सोमवार की सुबह स्वजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया।

chat bot
आपका साथी