अद्भुत, अकल्पनीय और मनमोहक रही एक शाम, एक लाख दीपों की रोशनी में नहाया शहर Sambhal News

सैकड़ों लोग लाइनों में अनुशासित होकर खड़े थे। इंतजार था सूरज की अंतिम किरण का। राष्ट्रगान के उपरांत दीप से दीप जला और देखते ही पल भर में ही मैदान दीयों से जगमग हो गया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 11:20 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 07:31 AM (IST)
अद्भुत, अकल्पनीय और मनमोहक रही एक शाम, एक लाख दीपों की रोशनी में नहाया शहर Sambhal News
अद्भुत, अकल्पनीय और मनमोहक रही एक शाम, एक लाख दीपों की रोशनी में नहाया शहर Sambhal News

सम्भल (सचिन चौधरी)। चन्दौसी का एसएम कालेज, सोमवार की शाम सूरज अस्ताचल था और लोगों का जोश उबाल मार रहा था। मौका था दैनिक जागरण के एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का। इस पल के साक्षी बने चन्दौसी सहित जिले के हजारों लोग। देश के लिए मन में सम्मान और तन में जोश का एक अनूठा संगम एसएम कालेज के प्रांगण में दिखा। जब प्रदेश सरकार के दो राज्य मंत्री महेश गुप्ता व गुलाब देवी के साथ ही डीएम अविनाश कृष्ण ङ्क्षसह व एसपी यमुना प्रसाद सहित गणमान्यों ने दीप जलाए तो वातावरण महक उठा। दीपों की रोशनी ऐसी लग रही थी कि आसमान में ही उजाला सा दिखने लगा। हर कोई हतप्रभ और हर्षित था। यह पल सबके लिए अकल्पनीय, अविश्वसनीय और अदभुत रहा।

दैनिक जागरण के एक दीया शहीदों के नाम अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सहभागी बनने के लिए दोपहर से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। मंच से देश भक्ति के तरानों ने ऐसा भक्तिमय माहौल बनाया कि लोग उसमें डूबते चले गये। मंच से कार्यक्रम की रूपरेखा बताई जा रही थी।  शहीदों की याद में जगमग हुई शाम ने एकजुटता और देशभक्ति का संदेश दिया। भारत माता की जयकार गूंजी।  हजारों की संख्या में शामिल गणमान्य और आमजन ने एक-एक दीया शहीदों के नाम रोशन कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह  खडगवंशी, संघ के जिला प्रचारक आशुतोष ओम हरि, पालिकाध्यक्ष इंदुरानी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विशाल चौहान, सुधीर मल्होत्रा, हरेंद्रसिंह उर्फ, सतीश प्रेमी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी