सम्भल जिले में लगाए गए 18.14 लाख पौधे

चन्दौसी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रदेश भर में रविवार को पौधारोपण किया गया। इसी कार्यक्रम क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 11:33 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 05:59 AM (IST)
सम्भल जिले में लगाए गए 18.14 लाख पौधे
सम्भल जिले में लगाए गए 18.14 लाख पौधे

चन्दौसी: पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रदेश भर में रविवार को पौधारोपण किया गया। इसी कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रजातियों के 1813904 पौधे सम्भल जनपद में लगाए गए। इस कार्यक्रम में सभी विभागों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधारोपण किया।

प्रदेश में लगातार प्रदूषण खराब होता जा रहा है। प्रदेश का पर्यावरण प्रदूषण मुक्त हो इसके लिए भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतिवर्ष शासन स्तर पर पौधारोपण कराए जाने के निर्देश दिए। इसके लिए जनपदवार पौधारोपण का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया। वन विभाग ने अन्य विभागों ने इसे गंभीरता से लिया। इस वर्ष जनपद में शीशम, नीम, गढैल, केशिया एशिया, जामुन, अर्जुन, सागौन, यूकेलिप्टस व पापड़ी के 1813904 पौधे लगाए गए। इसमें वन विभाग ने दो लाख 74 हजार 300 पौधे लगाए, शेष पौधे अन्य विभागों द्वारा लगाए गए। इसके लिए सभी तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई। वन विभाग व अन्य विभागों ने एक दिन पहले ही गड्ढे खुदवा लिए और पौध भी मंगा रखी ली थी। रविवार को सुबह निर्धारित समय पर पौधारोपण किया गया। बताते चले कि पिछले वर्ष भी निर्धारित लक्ष्य से करीब एक लाख अधिक पौधे लगाए गए थे। इनसेट-

सर्किल के तीन थाना क्षेत्रों में लगाए गए 3100 पौधे

चन्दौसी: पौधारोपण में पुलिस ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया। सर्किल के तीन थाना क्षेत्रों में सागौन, जामुन, अर्जुन, यूकेलिप्टस आदि के 3100 पौधे रोपित किए गए। कोतवाली क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह सीता आश्रम पुलिस चौकी में पौधा लगाए। कोतवाली क्षेत्र में कुल 1100 पौधे लगाए गए। जबकि बनियाठेर थाने में इंस्पेक्टर विकास सक्सेना समेत सभी स्टाफ ने थाने के अलावा विभिन्न गांव में जाकर 1100 पौधे लगाए। जबकि थाना कुढ़फतेहगढ़ में इंस्पेक्टर रकम सिंह ने थाने के अलावा गांव में विभिन्न प्रजातियों के 900 पौधे लगाए। उधर जनपद के नोडल अधिकारी सूर्यमणि लालचंद ने स्टेशन रोड स्थित वाणिज्य कर कार्यालय में पौधारोपण किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी