रोडवेज की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सरसावा में सहारनपुर से वापस गांव जा रहे बाइक सवार दो युवकों को पंजाब रोडवेज बस की साइड लग गई। इससे एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:18 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:18 PM (IST)
रोडवेज की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा गंभीर
रोडवेज की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सहारनपुर, जेएनएन। सरसावा में सहारनपुर से वापस गांव जा रहे बाइक सवार दो युवकों को पंजाब रोडवेज बस की साइड लग गई। इससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक ग्राम समसपुर निवासी आशिक पुत्र मुबारक 24 वर्षीय व जीशान पुत्र महाराज उर्फ सुक्का 19 वर्षीय निवासी ग्राम ढिका बाइक द्वारा दोपहर तीन बजे सहारनपुर से गांव जा रहे थे, जैसे ही वह सरसावा से पहले अंबाला रोड पर एक नर्सरी के समीप उन्हें पंजाब रोडवेज बस ने साइड मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार युवक सड़क पर जा गिरे। मौके पर मौजूद लोगों ने 112 पीआरवी पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को सरकारी चिकित्सालय लेकर आई जहां चिकित्सकों ने जीशान को मृत घोषित कर दिया, जबकि आशिक की गम्भीर हालत को देखते उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घटना की खबर लगते ही मृतक के परिजन पिता भी रोते बिलखते सरकारी चिकित्सालय पहुचे। खबर लिखे जाने तक मौके पर मौजूद पुलिस के सामने मृतक का पिता मेहराज व परिजन किसी भी कानूनी कार्रवाही के इनकार कर रहे थे। समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से थाना मे तहरीर नही दी गई थी।

डीलर के समय पर न पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने किया कार्यक्रम का बहिष्कार

तीतरो: भाजपा के अन्न महोत्सव वितरण कार्यक्रम में राशन डीलर के समय से नहीं पहुंचने से नाराज भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर इसकी शिकायत क्षेत्रीय विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों से की।

गुरुवार को गरीबों को निशुल्क अनाज वितरण कार्यक्रम मे मोहल्ला महाजनान स्थित राशन डीलर निर्धारित समय पर नहीं पहुंचा, जबकि राशन लेने वाले और इसकी निगरानी करने वाले भाजपा नेता चौधरी कुलबीर सिंह मनोनीत सभासद धर्मवीर सिंह और पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश चौधरी वहां पहुंच गए जब काफी देर तक राशन डिपो नहीं खुला तो भाजपा नेता भड़क उठे और उन्होंने इसकी सूचना भाजपा विधायक चौधरी किरत सिंह को देने के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को दी, साथ ही राष्ट्रीय कार्यक्रम में हुई लापरवाही पर नाराजगी भी जताई। बाद में अनाज वितरण कार्यक्रम का बहिष्कार कर भाजपा नेता दूसरे वितरण कार्यक्रम में चले गए।

उधर, राशन डिपो संचालक ऋषि पाल ने मौसम की खराबी के कारण देर होना बताया है। साथ ही सभी पात्रों को अनाज वितरित किए जाने की बात भी कही।

chat bot
आपका साथी