युवा कांग्रेस ने बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया पीएम का जन्मदिवस

जिला युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में पकौड़े बेच रिक्शा चलाकर और पद यात्रा निकालकर केन्द्र सरकार विरोधी नारेबाजी के साथ मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 05:58 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 05:58 PM (IST)
युवा कांग्रेस ने बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया पीएम का जन्मदिवस
युवा कांग्रेस ने बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया पीएम का जन्मदिवस

सहारनपुर, जेएनएन। जिला युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में पकौड़े बेच, रिक्शा चलाकर और पद यात्रा निकालकर केन्द्र सरकार विरोधी नारेबाजी के साथ मनाया।

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नितिन शर्मा के नेतृत्व व कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, पूर्व जिला अध्यक्ष शशी वालिया, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, व प्रदेश महासचिव विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ पद यात्रा निकाली। कांग्रेसजन गुरुद्वारा रोड से अंबाला रोड के रास्ते रेहड़ी पर फल बेचते हुए और रिक्शा चलाते हुए घंटाघर पहुंचे तथा सरकार विरोधी नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। नितिन शर्मा ने कहा कि देश में हर विभाग में बड़ी संख्या में पद खाली हैं। युवाओं से फार्म भरवा कर करोड़ों रुपए का शुल्क वसूल कर भी सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे रही। चौधरी मुजफ्फर अली व शशी वालिया ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर जहां एक ओर शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की, वहीं सरकार को हर मोर्चे पर असफल बताया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का हर वर्ष दो करोड़ रोजगार का वायदा एक चुनावी जुमला था, जबकि इसके उलट करोड़ों लोगों को सरकार की गलत नीतियों के चलते अपने रोजगार से हाथ धोना पड़ा है। इस दौरान प्रवीण चौधरी, वरुण शर्मा व एआईसीसी सदस्य अशोक सैनी, मनीष अरोड़ा, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, चंद्रजीत सिंह निक्कू, मनीष त्यागी, जादोराम गुप्ता, खालिद अंसारी, अमित कांबोज, जमाल अहमद, सूर्यकांत कौशिक, इकराम खान, पराग, आरिश, मोहित, जॉनी बिरला, राहुल वशिष्ठ, हनी सरदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

सरकार के खिलाफ मील का पत्थर होगा सपा सम्मेलन : विनोद

जागरण संवाददाता, सहारनपुर : अगले साल होने वाले चुनाव को देख सभी पार्टियां चुनावी माहौल बनाने में जुट गई हैं। इसे ध्यान में रखकर ही आगामी कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं। उसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में 22 सितंबर को दलित, मजदूर किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में सपा के राष्ट्रीय सचिव आकिल मुर्तजा एवं पार्टी प्रवक्ता प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में भागीदारी करेंगे।

पैरामाउंट स्थित कालोनी में अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री विनोद तेजियान ने कहा कि 22 सितंबर को दलित मजदूर किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश सरकार की गलत नीतियों और किसान मजदूर दलित के उत्पीड़न पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यकर्ता 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार की गलत नीतियों और गलत कार्य को अत्यधिक उजागर कर जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का काम करें। सम्मेलन की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन करेंगे। इस मौके पर चौधरी प्रवीन बान्दुखेड़ी, जिला उपाध्यक्ष सोनू चौधरी, जिला सचिव कुलदीप यादव, अमित प्रधान, सुमित प्रधान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी