योगी सरकार ने गुंडे माफियाओं को भेजा सलाखों के पीछे : चंदन सिंह

देवबंद में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक डा. चंदन सिंह राणा ने कहा कि भाजपा सरकार में रिकार्ड विकास कार्य हुए हैं। विकास के बूते ही प्रदेश में फिर से पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 07:34 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 07:34 PM (IST)
योगी सरकार ने गुंडे माफियाओं को भेजा सलाखों के पीछे : चंदन सिंह
योगी सरकार ने गुंडे माफियाओं को भेजा सलाखों के पीछे : चंदन सिंह

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक डा. चंदन सिंह राणा ने कहा कि भाजपा सरकार में रिकार्ड विकास कार्य हुए हैं। विकास के बूते ही प्रदेश में फिर से पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।

गुरुवार को तलहेड़ी के बचीटी गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बसपा व सपा की सरकारों में प्रदेश में गुंडे माफियाओं का राज था। राजनीतिक संरक्षण मिलने के चलते अपहरणकर्ताओं व भूमाफिया पर दर्ज मुकदमे वापस ले ले लिए जाते थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की छवि को बदला। भाजपा सरकार में गुंडों माफियाओं को जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम किया गया। अध्यक्षता मुकेश त्यागी न संचालन अमरदीप ने किया। इस मौके पर राम नारायण त्यागी, शशीकांत त्यागी, राकेश त्यागी, रविद्र त्यागी, सुशील धीमान आदि मौजूद रहे।

तमंचा दिखाकर बाइक सवार नौ हजार व मोबाइल लूट ले गए

बड़गांव : रिश्तेदारी में जा रहे बाइक सवार से दो हथियार बंद बदमाशों ने तमंचे के बल पर नौ हजार रूपये व मोबाइल फोन लूट लिया। दो दिन बाद पीड़ित तहरीर लेकर थाना पहुंचा तो पुलिस ने तहरीर लेने से ही मना कर दिया।

नानोता के तिलफरा निवासी दिलशाद पुत्र फैजू 21सितंबर को घर से बाइक पर सवार होकर लिक नहर की पटरी होते हुए चला था। सिसौनी-बड़गांव नहर पुल से कुछ पहले दो बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए उसे रोक लिया। एक बदमाश ने उसकी जेब से नौ हजार रुपये निकाल लिये तथा उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। दिलशाद दो दिन बाद गुरूवार को थाना पंहुचा तो पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए तहरीर लेने से मना कर दिया। दिलशाद ने बताया कि घटना के बाद वह मैय्यत संस्कार पूरा कराने अपनी रिश्तेदारी में गया था।

chat bot
आपका साथी