यमुनानगर स्ट्रीट बालर बना महिला बास्केटबाल का विजेता

जेवी जैन कालेज में चल रही मिनी ओलंपिक-2021 खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन बास्केटबाल महिला तथा योगा शो आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 10:39 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 10:39 PM (IST)
यमुनानगर स्ट्रीट बालर बना महिला बास्केटबाल का विजेता
यमुनानगर स्ट्रीट बालर बना महिला बास्केटबाल का विजेता

सहारनपुर, जेएनएन। जेवी जैन कालेज में चल रही मिनी ओलंपिक-2021 खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन बास्केटबाल महिला तथा योगा शो आयोजन किया गया। महिला बास्केटबाल फाइनल में स्ट्रीट बालर ने जैन कालेज को परास्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

महिला बास्केटबाल के दो पूल लीग मैच कम नाक आउट आधार पर खेले गए। पूल ए में स्ट्रीट बालर यमुनानगर तथा पूल बी में जेवी जैन कालेज क्लब सहारनपुर ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। फाइनल मैच में स्ट्रीट बालर ने जैन कालेज को 13-10 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। यमुना नगर की ओर से तरविदर कौर, मीरा तथा दीक्षिता ने अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि जैन क्लब की तरफ से वर्तिका त्यागी, अंजली चौधरी, अवनी त्यागी तथा रूखसार बेहतर प्रदर्शन किया। निर्णायकों में शरद पंवार, ऋषभ बत्रा, सरिता प्रजापति, व विवेक शामिल रहे। बाद में हुए योगा शो के दौरान आचार्य भीम, निशा धीमान व उनके शिष्यों ने भिन्न योग मुद्रा सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, सहित अनेक मुद्राओं का प्रदर्शन संगीत पर किया। प्रतियोगिता के समापन पर नवनियुक्त डीजीसी क्रिमिनल राजीव गुप्ता ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष संजय गर्ग, प्राचार्य डा. बकुल बंसल, डा. अशोक कुमार गुप्ता ने भी खिलाड़ियों को पुरस्कृत और शुभ आशीष प्रदान की। समापन समारोह में नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि खिलाड़ियों का उत्साह बताता है कि महामारी के दौरान भी खिलाड़ियों में खेलने की कितनी ललक है। इस दौरान ईश्वर पाल सिंह, यशपाल पुंडीर, डा. वीर, लोकेश कुमार, मनीष कुमार, मुस्तकीम अंसारी डॉ पंकज गुप्ता अंशुल कुमार, अशोक सक्सेना, गौरव कपिल,लाल धर्मेंद्र प्रताप, सोनवीर सिंह आदि मुख्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद यूनुस ने किया।

chat bot
आपका साथी