श्रद्धा से की गई मां चंद्रघंटा की पूजा

गंगोह नगर एवं क्षेत्र के देवी मंदिरों में तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा की पूजा की। वैष्णों देवी धाम में महा आरती भी की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 08:15 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 08:15 PM (IST)
श्रद्धा से की गई मां चंद्रघंटा की पूजा
श्रद्धा से की गई मां चंद्रघंटा की पूजा

सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह नगर एवं क्षेत्र के देवी मंदिरों में तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां चंद्रघंटा की पूजा की। वैष्णों देवी धाम में महा आरती भी की गई।

सुबह से ही मंदिरों में पाठ शुरू हो गए थे। दोपहर तक पूजा-पाठ का यह दौर जारी रहा। इस समय पीठ बाजार स्थित काली मंदिर, भुवनेश्वरी पंचायती मंदिर, महादेव कुटी, ककराली स्थित देवी मंदिर, नव दुर्गा मंदिर व राम बाग स्थित देवी मंदिर के अलावा वैष्णों देवी धाम में श्रद्धालु रोज अपनी श्रद्धा अर्पित करने आ रहे हैं। इन मंदिरों में पंडितों द्वारा श्रद्धालुओं को मां चंद्र घंटा के स्वरू प के बारे में भी जानकारी दी गई। माता वैष्णों देवी धाम में बुधवार रात महा आरती का आयोजन। पीठ बाजार स्थित मां काली मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है।

मतदाता सूची में नाम नहीं होने से रोष

सड़क दूधली: पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची में छजपुरा गांव के कुछ लोगों के नाम नहीं थे। जिससे वे मतदान नहीं कर सके। इससे ग्रामीणों में रोष दिखा।

गुरुवार को जब कुछ ग्रामीण वोट डालने मतदान स्थल पहुंचे तो मतदाता सूची से नाम लापता देखकर आक्रोशित हो गए। उनका कहना है कि साजिश के तहत इस्लाम, अंजुम, बिलाल, तौकीर, तबस्सुम, शबनम, तौफीक, रंगीला तथा अनीस सहित सैकड़ों लोगों के नाम मतदाता सूची से कटवा दिए गए हैं। इसे लेकर ग्रामीणों ने जमकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को भी फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इस संबंध में वे शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत दर्ज कराएंगे।

chat bot
आपका साथी