भाजपा नेताओं को दिए चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश

भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में जुटने की अपील की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 10:24 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 10:24 PM (IST)
भाजपा नेताओं को दिए चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश
भाजपा नेताओं को दिए चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश

सहारनपुर, जेएनएन। भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में जुटने की अपील की।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा उत्तर प्रदेश जाटव समाज के सम्मेलन की जानकारी देते हुए रामपुर मनिहारान विधानसभा के भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने बताया लखनऊ में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव , उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य , उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, राज्य मंत्री डा. जीएस धर्मेश, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम का संबोधन कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं से आने वाले विधानसभा के चुनाव की तैयारियों में जुटने तथा सभी से केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की विकास कार्य नीतियों को जन-जन पहुंचाने की अपील की गई। विधायक देवेंद्र निम ने बताया कि सम्मेलन में सभी कार्यकर्ताओं का परिचय लेकर जनता के बीच में जाकर कार्य करने की अपील की गई। उन्होंने बताया आयोजित सम्मेलन से कार्यकर्ताओं में शक्ति का संचार हुआ है। उंगली पर पर्वत उठाने की लीला सुन श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध

देवबंद : शिक्षक नगर धर्मशाला में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास स्वामी लाला शास्त्री महाराज ने वामन अवतार, पुतना वध का वर्णन किया। जब कथा व्यास ने भगवान कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को उंगली पर उठाने का वर्णन किया तो सभागार श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।

दिशा सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन देवबंद के तत्वावधान में बुधवार को कथा का वर्णन करते हुए लाला शास्त्री महाराज ने कहा कि माता यशोदा द्वारा कृष्ण को दिन में आठ बार भोजन कराया जाता था। कृष्ण जी ने जब सात दिन तक गोवर्धन पर्वत को उठाए रखा तो उस दौरान वह भूखे रहे। जब श्री कृष्ण ने पर्वत को नीचे रखा तब माता यशोदा ने उन्हें सात दिन का भोजन कराया। इसलिए ही भगवान को 56 भोग लगाए जाते हैं। कथा के दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रक्षा नामदेव, भाजपा जिला शोध प्रमुख शुभलेश शर्मा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गीता राणा, रजनी राणा, मुकेश देवी, ऊषा उपाध्याय, राखी बहोत्रा, स्नेहा टंडन, पवन गुसाई, ऊषा धीमान व 56 भोग प्रसाद संयोजिकाओं अन्नू शर्मा व सपना सिघल ने कथा वाचक को पटका पहना कर आशीर्वाद दिया। कथा श्रवण करने वालों में लक्ष्मी गुप्ता, गीता गर्ग, मुनेश त्यागी, नेहा गुप्ता, मंजू पंवार, सोनिया पाल, पिकी त्यागी, रचना कश्यप, रेखा धीमान, प्रियंका, रजनी, उषा रानी, रचना कश्यप, राजरानी सैनी, शिक्षा धीमान, संयोजक सूर्य प्रताप एड., बिजेंद्र गुप्ता नीरज सैनी, परीक्षित ओम सैनी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी