भाजपा से जुड़ी महिलाओं ने किया जसवंत सैनी का स्वागत

रामपुर मनिहारान में पिछड़ा वर्ग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष जसवंत सैनी का भाजपा से जुड़ी महिलाओं ने रविवार को स्वागत किया है। उनकी नियुक्ति को जनपद के प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान बताया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:23 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:23 PM (IST)
भाजपा से जुड़ी महिलाओं ने किया जसवंत सैनी का स्वागत
भाजपा से जुड़ी महिलाओं ने किया जसवंत सैनी का स्वागत

सहारनपुर, जेएनएन। रामपुर मनिहारान में पिछड़ा वर्ग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष जसवंत सैनी का भाजपा से जुड़ी महिलाओं ने रविवार को स्वागत किया है। उनकी नियुक्ति को जनपद के प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान बताया।

क्षेत्र के गांव आजमपुर निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता जसवंत सैनी को मुख्यमंत्री द्वारा पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नियुक्त किया है। इससे पूर्व वे पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष थे। जसवंत सैनी के पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष बनने पर उनके पैतृक गांव सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में हर्ष की लहर है। रविवार को जनपद सहारनपुर की भाजपा से जुड़ी दर्जनों महिलाएं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरोज शर्मा के नेतृत्व में उनके आवास पर पहुंची और उनका स्वागत किया। सरोज शर्मा ने कहा जसवंत सैनी जमीन से जुड़े हुए नेता है उनकी नियुक्ति से जनपद के प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान हुआ है। जसवंत सैनी ने पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए भी हजारों समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया। कहा कि जनता से जुड़ी समस्याओं का निवारण प्राथमिकता से किया जाए। महिलाओं ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी ने कहा जो सम्मान उन्हें दिया गया है वह उनका नहीं प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास की और पूरी तरह अग्रसर है। इससे पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का महिलाओं ने माता की चुनरी, अंग वस्त्र व फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान शशि गुप्ता, रमा, अर्चना, ममता, शिवानी ललिता, अंबिका, रुचि, संध्या आदि काफी महिलाएं मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी