मिशन शक्ति में महिलाएं व बालिकाएं सम्मानित

मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत जिला ब्लाक व गांव स्तर पर विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं-बालिकाओंको शक्ति चैम्पियन के रूप में पहचान पत्र व बैच देकर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 11:10 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 11:10 PM (IST)
मिशन शक्ति में महिलाएं व बालिकाएं सम्मानित
मिशन शक्ति में महिलाएं व बालिकाएं सम्मानित

सहारनपुर, जेएनएन। मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत जिला, ब्लाक व गांव स्तर पर विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं-बालिकाओंको शक्ति चैम्पियन के रूप में पहचान पत्र व बैच देकर सम्मानित किया गया।

शुक्रवार को विकास भवन के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी व जिला मलेरिया अधिकारी डा. शिवांका गौड़ ने किया। मिशन शक्ति अभियान के तहत जिला स्तर पर महिलाओं व बालिकाओं के लिए विशेष कार्य करने वाली महिलाओं, बालिकाओं में से शक्ति योद्धा के रूप मे चयनित महिलाओं व बालिकाओं को सम्मानित किया गया। इनमें वरिष्ठ चिकित्सक डा.नैना मिगलानी, सुनीता चौधरी, डा. ननीता चंद्रा, दीपमाला, बालिका दीपा, अंशिका गगनेजा, डा. नूतन उपाध्याय, नोडल बालिका शिक्षा पुवारंका अनीता पुंडीर, अलका भारद्वाज प्रधानाचार्य जेबीएस हिदू कन्या इंटर कालेज, को बैच लगाकर सम्मानित किया गया। मिशन शक्ति कार्यक्रम में जिले के सभी विकास खंड में भी कार्यक्रम आयोजित कर शक्ति चैम्पियन के रूप में पहचान पत्र, बैच देकर सम्मानित किया गया। विकास खंड नकुड़ में खंड विकास अधिकारी द्वारा रेखा कौशिक, बाल विकास परियोजना अधिकारी व अग्नेश आंगनबाड़ी कार्यकत्री को सम्मानित किया गया, विकास खंड बलियाखेड़ी में संजीता यादव, रूपा शुक्ला, इंदिरा भल्ला को सम्मानित किया गया। विकास खंड रामपुर मनिहारान में खंड विकास अधिकारी डा.सीपी सिंह द्वारा कुसुमलता बाल विकास परियोजना अधिकारी व रूमन देवी आंगनबाड़ी को बैच लगाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नेहा शर्मा महिला कल्याण अधिकारी, महिला शक्ति केन्द्र, रीना साहनी सामाजिक कार्यकर्ता, जिला बाल संरक्षण इकाई, अनिता जैन, संगीता यादव, नूतन उपाध्याय, नेहा शर्मा, अनिता गुप्ता, शोभा चौधरी, गरिमा रानी, डा. आशा गोयल, सीमा अग्रवाल, अनिता कुमारी, सुनिता तेजान उपस्थित रही।

chat bot
आपका साथी