महिलाओं ने लगाया संकलनकर्ता पर जमा पैसे को हड़पने का आरोप

छुटमलपुर में महिला समूह द्वारा लिए गए ऋण की पाई-पाई चुकाने के बाद भी महिलाओं द्वारा दिया गया पैसा समूह के खाते में जमा नहीं हुआ और महिलाओं का यह समूह ऋण दाता संस्थान के रिकार्ड में आज भी कर्जदार है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:07 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:07 PM (IST)
महिलाओं ने लगाया संकलनकर्ता पर जमा पैसे को हड़पने का आरोप
महिलाओं ने लगाया संकलनकर्ता पर जमा पैसे को हड़पने का आरोप

सहारनपुर, जेएनएन। छुटमलपुर में महिला समूह द्वारा लिए गए ऋण की पाई-पाई चुकाने के बाद भी महिलाओं द्वारा दिया गया पैसा समूह के खाते में जमा नहीं हुआ और महिलाओं का यह समूह ऋण दाता संस्थान के रिकार्ड में आज भी कर्जदार है। समूह की मुखिया ने संस्थान के धन संकलनकर्ता पर जमा किया गया पैसा हड़पने का आरोप लगाते हुए फतेहपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मंगलवार शाम कमाल्ली निवासी प्रियंका पत्नि परमेश व समूह से जुडी अन्य महिलाएं आजाद समाज पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विनोद पेंगवाल, विधिक सलाहकार संदीप कांबोज व नगर अध्यक्ष दानिश गौड़ के संग फतेहपुर थाने पहुंची और उन्होंने पुलिस को अपने साथ हुई धोखाधड़ी की कहानी सुनाई। बाद में प्रियंका पत्नी परमेश की तरफ से पुलिस को तहरीर भी दी गई। इसमें कहा गया है कि उसने महिलाओं का समूह बनाकर शिवालिक बैंक/ जनहित फाउंडेशन से एक लाख रुपये का ऋण लिया था। संस्थान का धन संग्रहकर्ता तेजपाल पांच महिलाओं के समूह ने 20 हजार रुपये प्रति महिला के हिसाब से एक लाख रुपए का समूह लोन लिया था, जिसे समूह से जुड़ी महिलाओं द्वारा किस्तों के रुपये समय-समय संस्थान के धन संग्रहकर्ता तेजपाल के माध्यम से जमा कर दिया गया। उसके द्वारा पासबुक में एंट्री भी की गई है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि मंगलवार को वह अपना खाता बंद कराने के लिए बैंक पहुंची तो मैनेजर ने यह कहते हुए खाता बंद करने से इंकार कर दिया कि समूह द्वारा लिए गए ऋण की अदायगी नहीं हुई है। पासबुक में ऋण अदायगी की एंट्री दिखाने पर भी उनकी एक नहीं सुनी गई और धन संग्रहकर्ता तेजपाल ने भी लिया गया पैसा जमा करने से साफ इंकार कर दिया। महिलाओं का आरोप है कि कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता भी की है। एसओ सतेंद्र नागर ने महिलाओं को मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी