निर्दोष बेटे को छुड़ाने के लिए महिला ने गिरवी रखे जेवर

तीतरो में एक दरोगा की कार्य प्रणाली पुलिस की छवि के लिए परेशानी का कारण बन गई। जहां एक महिला ने उपनिरीक्षक पर आरोप लगाते हुए रिश्वत के पैसे वापस दिलाये जाने के लिए मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर न्याय की गुहार लगाई है वही ग्राम प्रधान ने भी अपने साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 07:04 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 07:04 PM (IST)
निर्दोष बेटे को छुड़ाने के लिए महिला ने गिरवी रखे जेवर
निर्दोष बेटे को छुड़ाने के लिए महिला ने गिरवी रखे जेवर

जेएनएन, सहारनपुर। तीतरो में एक दरोगा की कार्य प्रणाली पुलिस की छवि के लिए परेशानी का कारण बन गई। जहां एक महिला ने उपनिरीक्षक पर आरोप लगाते हुए रिश्वत के पैसे वापस दिलाये जाने के लिए मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर न्याय की गुहार लगाई है वही ग्राम प्रधान ने भी अपने साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है।

क्षेत्र के ग्राम खड़लाना निवासी नीता पत्नी चरणसिंह ने पुलिस के उप निरीक्षक पर आरोप लगाते हुए पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत में कहा कि उसका नाबालिग पुत्र घर पर अकेला था कि पुलिस के अधिकारियों ने फर्जी आरोप लगाकर कर उसे हिरासत में ले लिया, युवक के स्वजनों ने उसे छोडऩे की गुहार लगाई । महिला का आरोप है कि युवक को छोडऩे की एवज में 10 हजार रूपये वसूल लिये। जिसके लिए महिला को अपने आभूषणों को गिरवी रखना पड़ा है। महिला ने शिकायत में अपने पैसे वापस दिलाये जाने व मामले की जांच कर युवक को निर्दोष करार दिए जाने गुहार लगाई है।

इसके अलावा ग्राम प्रधान चन्द्रपाल शर्मा ने पुलिस क्षेत्राधिकारी गगोंह को दिये शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि एक दुर्घटना के मामले मे सुलह हो जाने के बाद भी उपनिरीक्षक ने उनके साथ दु‌र्व्यवहार कर अभद्रता की है जिससे उन्हें मानसिक वेदना हुई है, इस कारण से समाज में उनके सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने सीओं गंगोह से उपनिरीक्षक के विरूद्व कार्रवाई किये जाने की मांग की है। उधर उपनिरीक्षक दीपक कुमार का कहना है कि युवक पर एक मामले में संगीन धाराएं दर्ज है। उसी परिप्रेक्ष्य में दबाव बनाये जाने को लेकर महिला व उसके स्वजन आरोप लगा रहे है युवक की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है जल्द ही आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया जायेगा।

यह कहना है पुलिस अधिकारी का।

सीओ गंगोह मोहम्मद रिजवान का कहना है कि मामलों की जांच करने के बाद वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

chat bot
आपका साथी