्रमहिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रामपुर मनिहारान में थाना क्षेत्र के एक गांव मे विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालियों ने रात में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:19 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:19 PM (IST)
्रमहिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
्रमहिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

सहारनपुर, जेएनएन। रामपुर मनिहारान में थाना क्षेत्र के एक गांव मे विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालियों ने रात में महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना मिलने पर विवाहिता के स्वजनों ने थाने में पहुंच कर महिला के ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

गांव ददलाना जनपद पानीपत हरियाणा के निवासी सुखपाल की पुत्री कविता की शादी थाना क्षेत्र के गांव टिपरा में वर्ष 2004 में लगभग 15 साल पहले हुई थी। कविता के भाई जोरा सिंह व अन्य स्वजनों ने शनिवार की सुबह थाने पहुंचकर तहरीर देकर आरोप लगाया कि कविता के ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज लालच में कविता की हत्याकर अंतिम संस्कार कर दिया है। कविता के भाई जोरा सिंह ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि कविता का पति संभा सिंह व अन्य परिजन शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट कर कार व अन्य दहेज की मांग करते थे। मायके से दहेज न मांगने की बात कहकर सम्भा सिंह व परिजन कविता को अपने घर ले गए, लेकिन मारपीट जारी रही।

जोरा सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर रात कविता के पति ने फोन पर सूचना दी कि कविता की मौत हो गई है और उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। सूचना पर कविता के भाई व अन्य काफी परिजन शनिवार सुबह थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। मृतका के भाई ने मृतक के पति, जेठ, जेठानी व सास के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका के दो बच्चे हैं। नाम दर्ज आरोपित फरार है।

chat bot
आपका साथी