सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, बेटा घायल

गंगोह में रविवार को बाइपास मार्ग से जा रही बाइक व डंफर की टक्कर हो गई। दुर्घटना में महिला की मौत हो गई जबकि उसका बेटा घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:20 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:20 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, बेटा घायल
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, बेटा घायल

सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह में रविवार को बाइपास मार्ग से जा रही बाइक व डंफर की टक्कर हो गई। दुर्घटना में महिला की मौत हो गई जबकि उसका बेटा घायल हो गया।

गांव सोना अर्जुन पुर निवासी विशाल रविवार को अपनी मां चमनों के साथ यहां अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। बताया गया कि जिस समय वह अपने गांव जाने के लिए बाईपास मार्ग पर पहुंचे तो उनकी बाइक से डंफर की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे। डंफर का पहिया महिला के सिर से उतर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में विशाल को भी चोट आ गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और डंफर को कब्जे में ले लिया, डंफर के चालक को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा विशाल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया।

हवन यज्ञ व भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा संपन्न

सरसावा: ब्रह्मा लीन बाबा बंशीवाले के आशीर्वाद से श्री बनखंडी महादेव मंदिर प्रागंण में चल रही श्रीमद् भागवत कथा को विश्राम दिया गया। इस मौके पर हवन एवं विशाल भंडारा व्यास पूजा की गई।

रविवार को कथा विश्राम पर धर्म लाभ के लिए आए भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा सुनकर ज्ञानामृत पान किया। कथा व्यास आचार्य रजनीश जी ने अंतिम दिन सुदामा एवं श्री कृष्ण की मित्रता का वर्णन सुनाया कि जीवन में मित्रता में बड़े-छोटे का भाव एवं भेदभाव का भाव नहीं होना चाहिए। मित्रता का भाव एक समान होता है। द्वारिकाधीश भगवान श्रीकृष्ण की तरह जैसा उन्होंने श्रीसुदामा के साथ मित्रता का व्यवहार निभाया।

दोपहर के समय विशाल भंडारे मे श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। साप्ताहिक कार्यक्रम को सफल बनाने मे क्षेत्र व देहात के लोगो ने भागीदारी अपनाई। इस मौके पर मुख्य यजमान व कथा कमेटी के अध्यक्ष बिजेंद्र मोगा, अरविद भाटला, चौ. अशोक, तरसेम राज ,बृजभूषण बंसल, अशोक धीमान, कृष्ण गोपाल गुंबर, शिव शर्मा, दिनेश गुप्ता, देशबंधु शर्मा, नेहा राणा, रुचि यादव, राजेश कश्यप, सचिन सैनी, श्रवण खापरा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी