कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान

सैन ने 22 मार्च को कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए तैयार रहने को कहा है। कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि पूरी ताकत झोंककर केन्द्र व प्रदेश सरकार को पार्टी की ताकत का अहसास क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Mar 2020 11:19 PM (IST) Updated:Sat, 14 Mar 2020 06:06 AM (IST)
कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान
कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान

सहारनपुर, जेएनएन। सपा जिलाध्यक्ष चौ.रूद्रसेन ने 22 मार्च को कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए तैयार रहने को कहा है। कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि पूरी ताकत झोंककर केन्द्र व प्रदेश सरकार को पार्टी की ताकत का अहसास कराएं।

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से किसान व मजदूर, नौजवान त्रस्त है। किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हो पा रहा है। महंगाई चरम सीमा पर है, जिससे आम आदमी को रोटी खाना भी दूभर हो गया है। उन्होंने 22 मार्च को होने वाले धरना प्रदर्शन को भी ऐतिहासिक भीड़ जुटाने का भी आहवान किया। सपा महानगर अध्यक्ष मौ.आजमशाह ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार जनता को जाति व धर्म के नाम पर लड़ाने का काम कर रही है। पूर्व राज्यमंत्री मांगेराम कश्यप व जिला पंचायत सदस्य संदीप चौधरी ने कहा कि सपा में ही सभी का हित सुरक्षित है। बैठक को अमित गुर्जर, रमेश पंवार, फैसल सलमानी, अच्छन यादव,मौ.अहतशाम गाडा, प्रवीन बांदूखेड़ी, अर्जुन पंडित, राव वजाहत,सहदेव गुर्जर, हसीन कुरैशी, रेहान मलिक , सतवीर गुर्जर, उमर मलिक, सचिन, राहुल मित्तल,वेदपाल पटनी,रामआशीष यादव, वीरेन्द्र यादव, राजेश सैनी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी