अब लाभार्थियों को मिलता है पूरा पैसा, जीवन हुआ खुशहाल

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जय श्री राम और माता शांकभरी देवी की जय का उद्घोष करते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:11 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:11 PM (IST)
अब लाभार्थियों को मिलता है पूरा पैसा, जीवन हुआ खुशहाल
अब लाभार्थियों को मिलता है पूरा पैसा, जीवन हुआ खुशहाल

सहारनपुर, जेएनएन। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जय श्री राम और माता शांकभरी देवी की जय का उद्घोष करते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। उन्होंने मंडल की उन सीटों को जीतने का भी पदाधिकारियों को संकल्प दिलाया, जिन्हें पिछली बार नहीं जीत सके थे।

सर्किट हाउस के प्रांगण में आयोजित विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण समारोह को वर्चुअल संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सबसे पहले उन बातों को गिनाया जो उनके यहां आने के मुख्य कारण थे। वह बोले कि सहारनपुर में कई सुख-दुख में शामिल होना था। मां शाकंभरी देवी से आर्शीवाद लेना था, लेकिन वह जल्द ही सहारनपुर जरूर आएंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को एक-एक कर गिनाते हुए उन्होंने कहा कि आज विभिन्न योजनाओं का लाभार्थी को पूरा पैसा मिल रहा है। जनता का जीवन खुशहाल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोगों ने दिल में बैठाया है। समान रूप से 75 जिलों का विकास करा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 24 करोड़ जनता की खुशहाली के लिए सरकार बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है। सभागार में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री की सभी बातों को ध्यान से सुना। कार्यक्रम के बीच में कई बार जब तकनीकी खराबी के कारण प्रसारण में आवाज साफ सुनाई न देने पर कार्यकर्ताओं की उत्सुकता बढ़ गई कि उप मुख्यमंत्री क्या कह रहे है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की 24 करोड़ जनता के जीवन में खुशहाली लाना है। वर्तमान सरकार में जितना पैसा केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा भेजा जाता है उतना पैसा लाभार्थी को मिलता है। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडल में वे सीटें भी जिताने का काम करें जो पिछली बार हम नहीं जीत सके थे। ----

विमान में खराबी से आगमन स्थगित

सर्किट हाऊस में हुए शिलान्यास व लोकार्पण समारोह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पहुंचना था। लखनऊ में विमान में आई तकनीकी खराबी के कारण उनका आगमन अचानक स्थगित हो गया। आनन-फानन में मंच पर बड़ी स्क्रीन लगाकर लखनऊ से ही उनके कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल होने की तैयारी की गई। अपने 42 मिनट के संबोधन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को न केवल चुनाव में जीत का मंत्र दिया बल्कि उनमें यह कहकर जोश भर दिया कि वे सभी उप मुख्यमंत्री बनकर काम करें।

chat bot
आपका साथी