सरकार के खिलाफ मील का पत्थर होगा सम्मेलन: विनोद

अगले साल होने वाले चुनाव को देख सभी पार्टियां चुनावी माहौल बनाने में जुट गई हैं। जिसके चलते रविवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में 22 सितंबर को दलित मजदूर किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 06:49 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 06:49 PM (IST)
सरकार के खिलाफ मील का पत्थर होगा सम्मेलन: विनोद
सरकार के खिलाफ मील का पत्थर होगा सम्मेलन: विनोद

सहारनपुर, जेएनएन। अगले साल होने वाले चुनाव को देख सभी पार्टियां चुनावी माहौल बनाने में जुट गई हैं। जिसके चलते रविवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में 22 सितंबर को दलित, मजदूर किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

इस सम्मेलन में सपा के राष्ट्रीय सचिव आकिल मुर्तजा एवं पार्टी प्रवक्ता प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में भागीदारी करेंगे।

पैरामाउंट स्थित कालोनी में अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री विनोद तेजियान ने कहा कि 22 सितंबर को दलित मजदूर किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश सरकार की गलत नीतियों और किसान मजदूर दलित के उत्पीड़न पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सम्मेलन की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन करेंगे। इस मौके पर चौधरी प्रवीन बांदुखेड़ी, जिला उपाध्यक्ष सोनू चौधरी, जिला सचिव कुलदीप यादव, अमित प्रधान, सुमित प्रधान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सक्रिय व मजबूत कार्यकर्ताओं को दें बूथ की जिम्मेदारी : सिद्धार्थ सिंह

सहारनपुर : मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि बूथ कमेटियों को अधिक से अधिक सक्रिय कर मजबूत कार्यकर्ताओं को बूथ की जिम्मेदारी सौंपी जाए जिससे कि 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी जीत का परचम लहरा सके।

मुलायम सिंह युथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह रविवार को आज यहां अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर समस्त फ्रंटल संगठनों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने विधानसभा वार समीक्षा करते हुए कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव कार्यकर्ता चुनौती के रूप में स्वीकार करें और तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग त्रस्त हो चुका है और इस कुशासन से निजात चाहता है। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा ने फिर धर्म के नाम पर राजनीति शुरू कर दी है। सपा जिला अध्यक्ष चौधरी रूद्रसेन ने कहा कि पिछले साढे़ चार वर्ष के कार्यकाल में भाजपा ने जनता को महंगाई की मार देने का काम किया है। पूर्व मंत्री सरफराज खान, सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव एवं वरिष्ठ नेता विनोद तेजियान, फिरोज आफताब ने कहा कि जनता समाजवादी पार्टी को विकल्प के रूप में स्वीकार करने का मन बना चुकी है। इस दौरान चौधरी प्रवीन बांदुखेड़ी, सुरेन्द्र बिड़वी,संजीव दुर्जन, अब्दुल गफूर, राव वजाहत, अच्छन यादव, सोनू चौधरी, प्रदीप चौधरी, उदयवीर कश्यप, वासिल तोमर, सऊद आलाम आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी