पांच दिनों से नहीं तुला गेहूं, किसानों में आक्रोश

भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसान सेवा समिति सुनहेटी खड़खड़ी व चुनहेटी शेख स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर पिछले पांच दिनों से गेहूं खरीद बंद पड़ी है। इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने दो दिन में समाधान न होने पर धरना देने की चेतावनी दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 07:20 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 07:20 PM (IST)
पांच दिनों से नहीं तुला गेहूं, किसानों में आक्रोश
पांच दिनों से नहीं तुला गेहूं, किसानों में आक्रोश

सहारनपुर, जेएनएन। भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसान सेवा समिति सुनहेटी खड़खड़ी व चुनहेटी शेख स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर पिछले पांच दिनों से गेहूं खरीद बंद पड़ी है। इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने दो दिन में समाधान न होने पर धरना देने की चेतावनी दी।

शनिवार दोपहर भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनूप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता चुनहेटी शेख व सुनहेटी खड़खड़ी गेहूं खरीद केंद्र पर पहुंचे। वहां किसानों के गेहूं की भरी ट्रालियों को देखकर आक्रोशित हो गए।

तहसील अध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि क्रय केंद्र पर गेंहू न तुलने से जहां किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। खरीद गया गेहूं खुले में पड़ा होने से सरकार को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सहकारी समिति में पांच दिन से गेंहू तौल बंद है। सरकारी आदेश के अनुसार एक दिन में तीन सौ कुंतल से ज्यादा गेंहू क्रय नहीं कर सकते। तहसील अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिन में समस्या का समाधान नहीं हो पाता तो कार्यकर्ता धरना देंगे।

गेहूं खरीद में महंगी क्रय केंद्र पहले स्थान पर

संवाद सहयोगी, गंगोह : सरकारी गेहूं खरीद अंतिम चरण में हैं। महंगी केंद्र इस समय पहले स्थान पर बना हुआ है। महंगी गेहूं क्रय केंद्र पर अब तक 15 हजार कुंतल गेहूं खरीदा जा चुका है। बीनुपर में अब तक 14500 कुंतल, रंडेढ़ी में 13950 गेहूं की खरीद जा चुका है। गंगोह अनाज मंडी स्थित क्रय केंद्रों पर 10,242 व 12829 कुंतल गेहूं खरीदा गया। अनाज मंडी स्थित क्रय केंद्र पर देर शाम तक खरीद की जा रही है। इस समय अनाज मंडी में कम व क्रय केंद्रों पर ज्यादा गेहूं आ रहा है। अनाज मंडी में गेहूं का भाव काफी कम लगाया जा रहा है, इस कारण भी किसान क्रय केंद्र पर आ रहा है।

chat bot
आपका साथी