भाजयुमों महानगर अध्यक्ष का मानकमऊ मंडल में स्वागत

भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ धीमान का मानकमऊ मंडल में स्वागत किया गया। ग्राम फतेहपुर जट्ट में आयोजित सम्मान समारोह में महापौर संजीव वालिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में भाई भतीजावाद या परिवारवाद का कोई स्थान नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:19 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:19 PM (IST)
भाजयुमों महानगर अध्यक्ष का मानकमऊ मंडल में स्वागत
भाजयुमों महानगर अध्यक्ष का मानकमऊ मंडल में स्वागत

सहारनपुर, जेएनएन। भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ धीमान का मानकमऊ मंडल में स्वागत किया गया। ग्राम फतेहपुर जट्ट में आयोजित सम्मान समारोह में महापौर संजीव वालिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में भाई भतीजावाद या परिवारवाद का कोई स्थान नहीं है। सत्यार्थ प्रकाश को महानगर अध्यक्ष बनने की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद की वह अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन करेंगे। भविष्य के भारत निर्माण में युवाओं की अहम जिम्मेदारी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष संजय लाला ने व संचालन जोगिदर सिंह ने किया। कार्यक्रम में •िाला पंचायत सदस्य मुकेश चौधरी, महानगर महामंत्री विपिन कुमार, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ प्रकाश धीमान, भाजयुमो महामंत्री हितेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष सागर सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रभु जी की रसोई में शहीद-ए-आजम को नमन

सहारनपुर : शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्मदिवस आज प्रभु जी की रसोई में गरीबों व निसहायों को भोजन वितरित कर मनाया गया। इस अवसर पर लोक कल्याण समिति के सचिव शीतल टण्डन, प्रमुख समाजसेवी पं.जयनाथ शर्मा, कर्नल संजय मिडढा आदि ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। शीतल टण्डन ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए जिस प्रकार शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव सहित अनेकों वीर क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की बलि चढ़ा दी ताकि आने वाली पीढि़यों को आजादी मिल सके। इससे पूर्व घंटाघर स्थित शहीद-ए-आजम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये गये तथा उन्हें नमन किया। मुख्य रूप से सतीश ठकराल, सुरेन्द्र सचदेवा, कोमल सचदेवा, राजीव कालिया, प्रदीप सचदेवा, शोभा कश्यप, शारदा कश्यप, गौरव सचदेवा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी