गृह जनपद पहुंचे पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का स्वागत

सहारनपुर में पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनने के बाद जसवंत सिंह सैनी शुक्रवार को अपने गृह जनपद पहुंचे तो रोहाना टोल से लेकर सहारनपुर तक कई स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 06:53 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 06:53 PM (IST)
गृह जनपद पहुंचे पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का स्वागत
गृह जनपद पहुंचे पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष का स्वागत

सहारनपुर, जेएनएन। सहारनपुर में पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनने के बाद जसवंत सिंह सैनी शुक्रवार को अपने गृह जनपद पहुंचे तो रोहाना टोल से लेकर सहारनपुर तक कई स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जसवंत सैनी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी द्वारा दी गई यह जिम्मेदारी उनका ही नहीं बल्कि पार्टी के हर कार्यकर्ता का सम्मान है।

पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी जैसे ही रोहाना टोल प्लाजा पर पहुंचे तो सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। देवबंद, नागल, कोटा, गागलहेडी, राकेश कैमिकल पर भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मोटर साइकिल एवं कारों का लंबा काफिला पार्टी कार्यालय पहुंचा जहां कृषि मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही व जसवंत सैनी को पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, मंत्री धर्म सिंह सैनी, विधायक बृजेश राणा, विधायक चौधरी किरत सिंह, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन राजपाल सिंह, अजित राणा, बिजेंद्र चौधरी, जिला महामंत्री डा. पवन सवई, मुकेश चौधरी, दिनेश सेठी, सचिन गुर्जर, सचिन घाटहेड़ा, सुन्नी पंवार, अनुज चौधरी अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके उपरांत आयोग अध्यक्ष जसवंत सैनी रामपुर पहुंचे जहां रास्ते मे जंधेड़ा, खटकाहेड़ी, नंदपुर, तेलीपुरा आदि जगह पर जोरदार स्वागत किया गया।

हिदू-मुस्लिम को बांटने का काम कर रही सपा: गाड़ा

सहारनपुर : सपा के रामपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी जसबीर वाल्मीकि ने गांव में डोर-टू-डोर संपर्क अभियान के तहत लोगो से समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ने की अपील की।

डोर-टू-डोर अभियान में शुक्रवार को नयागांव बादशाहपुर मे सपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष फरहाद आलम गाड़ा के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सांप्रदायिकता फैला हिदू-मुसलमान को आपस में बांटने का काम कर रही हैं।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य चौधरी सलीम अख्तर ने कहा कि भारत देश एक कृषि प्रधान देश है, लेकिन भाजपा की गलत नीतियों के कारण देश का किसान पिछले सात माह से सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर हैं। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष फरहाद आलम गाड़ा ने कहा समाजवादी पार्टी सभी को साथ लेकर प्रदेश को विकास कि और ले जाने का काम करती है। अध्यक्षता आजाद प्रधान तथा संचालन उवेश आलम ने किया। इस दौरान नसीम अहमद सलमानी, अनीस नायाब, अबुबकर, अनस, उमर, अबूजर, नोमान, हसीब गाड़ा आदि मौजूद

रहे।

chat bot
आपका साथी