जड़ौदापांडा में अटी पड़ी नालियां बह रहा सड़को पर पानी

जड़ौदापांडा गांव में चार चार सफाई कर्मियों की तैनाती होते हुए भी गांव की नालियां अटी पड़ी हुई है। जिसके चलते सड़कों पर पानी बह रहा है। पानी भरी गलियों से छात्र छात्राओं एवं ग्रामीणों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। इसके बावजूद भी सफाई कर्मियों को शर्म नही आ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 10:43 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 10:43 PM (IST)
जड़ौदापांडा में अटी पड़ी नालियां बह रहा सड़को पर पानी
जड़ौदापांडा में अटी पड़ी नालियां बह रहा सड़को पर पानी

जेएनएन, सहारनपुर। जड़ौदापांडा गांव में चार चार सफाई कर्मियों की तैनाती होते हुए भी गांव की नालियां अटी पड़ी हुई है। जिसके चलते सड़कों पर पानी बह रहा है। पानी भरी गलियों से छात्र छात्राओं एवं ग्रामीणों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। इसके बावजूद भी सफाई कर्मियों को शर्म नही आ रही है।

थाना क्षेत्र के गांव जड़ौदापांडा में चार चार सफाई कर्मी होते हुए भी गांव की नालियां कीचड़ से अटी पड़ी हुई है। जिसके चलते सड़को पर पानी बह रहा है। इसके बावजूद भी सफाई कर्मी अपनी हरकत से बाज नही आ रहे है। ग्रामीण सतीश भगत ,बृहतदत्त त्यागी ,सुमित त्यागी ,सुरेन्द्र, महेश आदि ग्रामीणों का कहना है कि कहने को तो जड़ौदापांडा ग्राम पंचायत में चार सफाई कर्मी तैनात है। लेकिन सफाई शून्य के बराबर है। सफाई कहने पर सफाई कर्मी यूनियन की धमकी देते है। कई कई दिन तक ड्यूटी से नदारद रहते है। जिसके फलस्वरूप नालियां कीचड़ से अटी पड़ी है। सड़को पर पानी बह रहा है ग्राम प्रधान के कहने पर भी सफाई नही करते है। इनकी कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाही नही की गई। ग्राम प्रधान कहना है कि जिला पंचायत अधिकारी द्वारा ब्लाक स्तर पर सफाई कर्मियों की टीम बनाई गई है। सीरियल वाइज प्रत्येक गांव में टीम भेजकर सफाई कराई जा रही है। गांव की साफ सफाई मनरेगा के मजदूर भेज कर कराई जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी को बताई समस्याएं

नागल: मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने विकासखंड नागल का निरीक्षण किया। क्षेत्र के ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं बताई जिस पर उन्होंने विकास खंड अधिकारी विजय तिवारी को समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कस्बे में सप्ताह मे 2 दिन सफाई, एंटी लारवा का छिड़काव एवं फॉगिग कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर नागल प्रधान प्रतिनिधि चौधरी राजकरण ने उन्हें बताया कि आज तक उन्हें ग्राम सचिव नहीं मिला है जिसके कारण गांव के सारे विकास कार्य रुके हुए हैं ,जिस पर सी डी ओ ने दूसरे ग्राम सचिव के व्यवस्था कराए जाने का आश्वासन दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम भाटखेड़ी में स्वयं सहायता समूह चला रही महिलाओं का उत्साह वर्धन किया ।इस दौरान उपायुक्त श्रम रोजगार अरुण कुमार उपाध्याय भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी