टैक्स एडवोकेट एसोसिएशन के विनय अग्रवाल अध्यक्ष, दीपक जैन बने महासचिव

टैक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन सहारनपुर के चुनाव निर्विरोध संपन्न होने पर नव निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई। चुनाव अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा एवं राजेश कपूर द्वारा निर्विरोध चुने गए विनय कुमार अग्रवाल को अध्यक्ष दीपक जैन को महासचिव रामकुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष सुरेश शर्मा अमित गोयल को उपाध्यक्ष प्रवीण सूरी एवं मोहम्मद आसिफ को सहसचिव घोषित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:34 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:34 PM (IST)
टैक्स एडवोकेट एसोसिएशन के विनय अग्रवाल अध्यक्ष, दीपक जैन बने महासचिव
टैक्स एडवोकेट एसोसिएशन के विनय अग्रवाल अध्यक्ष, दीपक जैन बने महासचिव

जेएनएन, सहारनपुर। टैक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन सहारनपुर के चुनाव निर्विरोध संपन्न होने पर नव निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई।

चुनाव अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा एवं राजेश कपूर द्वारा निर्विरोध चुने गए विनय कुमार अग्रवाल को अध्यक्ष, दीपक जैन को महासचिव, रामकुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष, सुरेश शर्मा, अमित गोयल को उपाध्यक्ष, प्रवीण सूरी एवं मोहम्मद आसिफ को सहसचिव घोषित किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारी घोषित होने के बाद संरक्षक एके चंदनानी, अरुण गुप्ता, अनिल गुप्ता, आशीष गुप्ता, पराग गोयल, अशोक वर्मा द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। नवनियुक्त अध्यक्ष विनय अग्रवाल ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों का ध्यान रखा जाएगा तथा प्रदेश स्तर से मिलने वाली सुविधाओं को दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। महासचिव दीपक जैन ने कहा कि जल्द ही टैक्स सेमिनार कार्यक्रम आयोजित कर टैक्स अधिवक्ताओं को नई नई जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर पर अनिल गुप्ता, जावेद, उमंग जैन, रवि प्रकाश शर्मा, अंकित गर्ग, ललित प्रजापति, प्रियांक भारद्वाज, अशोक कुमार, अशोक वर्मा, ज्ञान पाल गुप्ता आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

महर्षि कश्यप समाज सेवा आश्रम की नई समिति का गठन

सरसावा में श्री महर्षि कश्यप समाज सेवा आश्रम की नई समिति का गठन करते हुए आम सहमति से राजेश कश्यप को संस्थापक और डा. सतीश कश्यप को अध्यक्ष बनाया। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सीएचसी सरसावा के चिकित्सा प्रभारी डा. राजेश को कश्यप समाज द्वारा सम्मानित किया गया।

सोमवार को डा. सतीश कश्यप के आवास पर आयोजित बैठक में प्रवीण कश्यप(नीटू), मुकेश कश्यप को उपाध्यक्ष, शिव कुमार कश्यप को महामंत्री, सतीश कश्यप पुत्र सुरजा राम को कोषाध्यक्ष, कुलदीप कश्यप उप कोषाध्यक्ष, महेंद्र कश्यप, अशोक कश्यप को संगठन मंत्री, अजय आर्य, राजेंद्र कश्यप, सोनू कश्यप काका को प्रचार मंत्री तथा अनिल कश्यप को ऑडिटर चुना गया।

chat bot
आपका साथी