गांव खैरी में एक माह से विद्युत आपूति ठप, ग्रा्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बेहट में पिछले करीब एक माह से विद्युत आपूर्ति से महरूम गांव खैरी के लोगों ने शनिवार को गांव के ही ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इनका आरोप था कि शिकायत के बावजूद कोई उनकी समस्या का समाधान नहीं कर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Dec 2020 07:14 PM (IST) Updated:Sat, 26 Dec 2020 07:14 PM (IST)
गांव खैरी में एक माह से विद्युत आपूति ठप, ग्रा्रामीणों ने किया प्रदर्शन
गांव खैरी में एक माह से विद्युत आपूति ठप, ग्रा्रामीणों ने किया प्रदर्शन

सहारनपुर, जेएनएन। बेहट में पिछले करीब एक माह से विद्युत आपूर्ति से महरूम गांव खैरी के लोगों ने शनिवार को गांव के ही ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इनका आरोप था कि शिकायत के बावजूद कोई उनकी समस्या का समाधान नहीं कर रहा है।

गांव खैरी में फतेहपुर टांडा विद्युत उपकेन्द्र से विद्युत आपूर्ति होती है। इस गांव में 25-25 केवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं, जो लगभग एक माह पहले फुक गये थे। जिसके चलते गांव के आधे हिस्से में ही तभी से आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों को अंधेरे में तो राते बितानी पड़ रही है। यह लोग अपने मोबाइल तक भी चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों में शामिल फरमान, दानिश, मेहरबान, ताहिर हसन, शराफत, सालिम, अनवर, जुलफान, मुमताज, मुनव्वर आदि का कहना था कि कई बार लिखित व मौखिक शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

बहुमुखी प्रतिभा वाले व्यक्तित्व थे अटल बिहारी वाजपेयी : विपिन गर्ग

देवबंद : भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाई गई। अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन कार्यों पर प्रकाश डाला गया।

बूथ स्तर पर कायस्थवाड़ा मोहल्ला, गुच्जरवाड़ा, जोशीवाड़ा और सड़क रेल पर हुए कार्यक्रम में नगराध्यक्ष विपिन गर्ग ने कहा कि अटल जी बहुमुखी प्रतिभा वाले व्यक्तित्व थे। संयुक्त राष्ट्र में पहली बार हिदी में भाषण देकर उन्होंने पूरे विश्व में हिदी भाषा को सम्मान दिलवाया। साथ ही उन्होंने विदेश मंत्री के पद पर रहते हुए देश को ऊंचाइयों पर पहुंचाया। अटल जी ने अपने प्रधानमंत्री काल में देश में आर्थिक विकास दर को ऊंचाइयां दी और समानता के भाव से पूरे देश में विकास योजनाओं को मंजूरी दी। इतना ही नहीं पोखरण परमाणु विस्फोट कर विश्व में भारत को लोहा मनवाया। इस दौरान विकास त्यागी, रविद्र चौधरी, राजेश अनेजा, अर्जुन सिघल, राममोहन सैनी, डा. पवन सवई, विपिन भारतीय, डा. अरविद जौहरी, सीटू सैनी, प्रमोद शाही, डा. कल्याण सिंह, अरुण गुप्ता, वैभव अग्रवाल, विजेंद्र जौहरी, डा. विराज देशवाल, डा. कांता त्यागी, मंजू शर्मा आदि रहे।

chat bot
आपका साथी