कलश पदयात्रा का ग्रामीणों ने किया स्वागत

बृज धाम और यमुनोत्री धाम द्वारा निकाली जा रही कलश पद यात्रा बृहस्पतिवार को गंगोह क्षेत्र के गांव टापू पहुंची। नफे सिंह के आवास पर ग्रामीणों ने कलश पद यात्रा का स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Apr 2021 11:14 PM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 11:14 PM (IST)
कलश पदयात्रा का ग्रामीणों ने किया स्वागत
कलश पदयात्रा का ग्रामीणों ने किया स्वागत

जेएनएन, सहारनपुर। बृज धाम और यमुनोत्री धाम द्वारा निकाली जा रही कलश पद यात्रा बृहस्पतिवार को गंगोह क्षेत्र के गांव टापू पहुंची। नफे सिंह के आवास पर ग्रामीणों ने कलश पद यात्रा का स्वागत किया।

कलश पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे रणजीत पाठक ने बताया कि उनकी परवरिश विदेश में हुई है। जब वह अपने घर मथुरा पहुंचे तो उन्होंने देखा की यमुना नदी का जल साफ नहीं है। उन्होंने अपनी मां से पूछा कि जो जल मेरे पास जाता था वह कहां से भेजा जाता था। जिस पर मां ने बताया कि जल तो वहीं है, लेकिन अब उसमें वह शुद्धता नहीं रही। इसके बाद वह यमुनोत्री से जल लेकर मथुरा पहुंचे और लोगों को वह शुद्ध जल दिखाने के बाद यमुना नदी में चढ़ाया। इसके बाद उन्होंने प्रण किया कि बृज धाम और यमुनोत्री धाम के लोग मिलकर यमुना नदी के जल को स्वच्छ बनाएंगे। इसके लिए ही यह कलश पदयात्रा निकाली जा रही है। श्रीमद् भगवत कथा का मंगल कलश यात्रा से शुभारंभ आज

गंगोह नगर में श्रीमद् भागवत कथा का 2 अप्रैल से आरंभ होगी। कथा से पहले मंगल कलश यात्रा भी धूमधाम व श्रद्धा के साथ निकाली जाएगी।

शुक्रवार से मोहल्ला कानूनगोयान स्थित होली चौक पर श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा। आयोजक कानूनगोयान, मोहम्मद गौरी व ईशरा की महिला मंडली के अनुसार कार्यक्रम का आरंभ 2 अप्रैल को सुबह मंगल कलश यात्रा से होगा। इससे पूर्व भूमि पूजन व ध्वज पूजन भी किया जाएगा। कलश यात्रा होली चौंक से शुरू होकर नगर मुख्य मार्गो से होती हुई वापस कथा स्थल समापन होगी। समापन पर कलशों को व्यास गद्दी पर स्थापित किया जाएगा। एक सप्ताह तक चलने वाली कथा दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। कथा पर प्रवचन आचार्य सुभाष बहुगुणा करेंगे। कथा के आयोजन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

chat bot
आपका साथी