ग्राम बिलासपुर में नारकीय हालात, गंदगी का अंबार फैला रहा बीमारियां

ग्राम प्रधानों का कार्यकाल पूरा हो चुका है लेकिन अभी भी गांव में समस्या जस की तस हैं। इससे ग्रामीणों को बदहाली का जीवन जीना पड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 06:46 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 06:46 PM (IST)
ग्राम बिलासपुर में नारकीय हालात, गंदगी का अंबार फैला रहा बीमारियां
ग्राम बिलासपुर में नारकीय हालात, गंदगी का अंबार फैला रहा बीमारियां

सहारनपुर जेएनएन। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल पूरा हो चुका है, लेकिन अभी भी गांव में समस्या जस की तस हैं। इससे ग्रामीणों को बदहाली का जीवन जीना पड़ रहा है।

ब्लाक गंगोह की ग्राम पंचायत बिलासपुर की आबादी पांच हजार के पार है, जिसमें 26 सौ से अधिक वोट हैं। इस गांव में एक इंटर कालेज व एक प्राथमिक विद्यालय हैं। यहां सबसे बड़ी समस्या गांव में पानी निकासी की है। गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव से कीचड़ बनी हुई है। बारिश में यह स्थिति ओर विकट हो जाती हैं। इससे राहगीरों और छात्र-छात्राओं को गंदे पानी से ही होकर गुजरने को विवश होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नियमित दो सफाई कर्मचारियों के न आने से नालियों में गंदगी भरी पड़ी है, जिससे लोगों को बीमारियों की चपेट में आने की चिता सता रही है। वहीं गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास गंदगी के अंबार लगे हुए है।

इन्होंने कहा..

पानी निकासी न होने से मार्ग पर काफी पानी भरा रहता है, जिससे हमारे गांव के अलावा कई गांव के लोगों को भारी परेशानी होती हैं।

मांगेराम चौधरी, ग्रामीण

यह मार्ग दौलतपुर के पुल पर जाते हुए हरियाणा को भी जोड़ता है। जिससे यहां से काफी वाहन गुजरते हैं रास्ते पर पानी भरने से दुर्घटना भी होती हैं।

वेदप्रकाश, ग्रामीण

विद्यालय में आने के लिए छात्र छात्राओं को पानी से ही होकर गुजरना पड़ता है। इससे फिसलकर आए दिन बच्चे चोटिल होते रहते हैं।

ओमकार शर्मा, प्रधानाचार्य, बिजनता इंटर कालेज पानी निकासी के लिए कुछ जमीन सरकारी पड़ी हुई है, लेकिन उस पर कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है जिसकी शिकायत एसडीएम को भी की गई थी। लेकिन वह कब्जा मुक्त नही हुई हैं जिससे जल निकासी की समस्या बनी हुई है।

अरविद कुमार, पूर्व ग्राम प्रधान

chat bot
आपका साथी