देवबंद की शिक्षण संस्थाओं में रही विजयादशमी की धूम

शिक्षण संस्थाओं में बुधवार को अच्छाई पर बुराई की जीत का त्योहार विजयादशमी धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 11:30 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 11:30 PM (IST)
देवबंद की शिक्षण संस्थाओं में रही विजयादशमी की धूम
देवबंद की शिक्षण संस्थाओं में रही विजयादशमी की धूम

सहारनपुर, जेएनएन। शिक्षण संस्थाओं में बुधवार को अच्छाई पर बुराई की जीत का त्योहार विजयादशमी हर्षोल्लास से मनाई गई। रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतले दहन करते हुए बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की।

मेपल्स एकेडमी में आजाद, भगत, पटेल व नेहरू सदन के छात्रों ने लघुनाटिका प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य डा. चित्रा जोशी ने कहा कि यह पर्व हमें अपने अंदर की बुराइयों का त्यागकर अच्छाई की ओर बढ़ने का संदेश देता है। कहा कि सकारात्मकता में ईश्वर का वास होता है और जहां ईश्वर है वहां अच्छाई होती है। दून वैली पब्लिक स्कूल में नीलिमा, अराध्या, सना व उत्कर्ष आदि ने भगवान राम की स्तुति का गायन किया। अविका, आरोही व मान्या ने कविता प्रस्तुत की। चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता व प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने बच्चों को नवरात्रि व दशहरा पर्व का महत्व बताया। उप प्रधानाचार्य अंजली, आनंद व अर्चना शर्मा आदि मौजूद रहे। आरके पब्लिक स्कूल में छात्रों ने भजन, भाषण व कविता सुनाकर सबका मन मोह लिया। प्रबंधक राजेश चौहान, उप प्रबंधक डा. कुलदीप राणा व प्रधानाचार्य एके सिंह ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को कठिन परिस्थितियों में भी असत्य का सहारा नहीं लेने की सीख दी।

त्योहारों का धार्मिक के साथ ही सामाजिक महत्व: एसडीएम

जागरण संवाददाता, बेहट: एसडीएम दीप्ति देव यादव ने कहा कि हम सबके त्योहार धार्मिक महत्व तो रखते ही हैं, इन्हें मनाने से सामाजिक सद्भाव भी मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, जिससे इन त्योहारों से और भी अधिक सामाजिक एकरूपता आए।

एसडीएम थाना मिर्जापुर के प्रांगण में शांति समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन भी जनसहयोग से कानून व्यवस्था को सु²ढ़ बना सकता है। इसलिए सभी लोग त्योहारों को सद्भाव के साथ मनाएं और यदि कोई किसी भी प्रकार से रुकावट डालने का प्रयास करता है तो उसके बारे में तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीओ रामकरण सिंह ने कहा पुलिस जन सेवा के लिए हर समय तैयार है। आपको यदि कोई संदिग्ध कहीं भी घूमता दिखाई दे तत्काल पुलिस को सूचना दें पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी। इंस्पेक्टर अजय कुमार श्रोत्रिय ने कहा कि क्षेत्र के गणमान्य लोग अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पुलिस को सहयोग करें और समाज विरोधी तत्वों से निपटने के लिए पुलिस का सहयोग करें।

chat bot
आपका साथी