तीसरी लहर से बचाव के लिए वैक्सीन अवश्य लगवाएं: मेयर

मेयर संजीव वालिया ने लोगों का आह्वान किया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए वैक्सीन अवश्य लगवाएं। कोविड वैक्सीन आज की आवश्यकता और हमारे जीवन का सुरक्षा कवच है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 11:49 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 11:49 PM (IST)
तीसरी लहर से बचाव के लिए वैक्सीन अवश्य लगवाएं: मेयर
तीसरी लहर से बचाव के लिए वैक्सीन अवश्य लगवाएं: मेयर

सहारनपुर, जेएनएन। मेयर संजीव वालिया ने लोगों का आह्वान किया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए वैक्सीन अवश्य लगवाएं। कोविड वैक्सीन आज की आवश्यकता और हमारे जीवन का सुरक्षा कवच है। मेयर संजीव वालिया ने यह बात यहां लेबर कालोनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन करते हुए कही। उन्होंने रिबन काटकर वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन किया।

मेयर वालिया ने कहा कि अभी कोरोना समाप्त नहीं हुआ है, वैज्ञानिक तीसरी लहर अगस्त में ही आने का अंदाजा लगा रहे हैं, ऐसे हालात में जरूरी है कि जो लोग वैक्सीनेशन से रह गए हैं वे कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अवश्य करा लें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पहले से अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मेयर वालिया ने लोगों से मुंह पर मास्क और बार-बार हाथ धोने तथा सैनेटाइजर का प्रयोग करने की भी अपील की। पार्षद प्रदीप पंवार, कुशल पठानिया,रमन चैधरी,भाजपा महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता,संदीप रावत, ठा.रामभरोसे,संदीप धीमान, वीरेन्द्र उपाध्याय,राजेश शर्मा, कुलवीर चैधरी, अरुण त्यागी, राकेश राणा व मनोज रोहिला आदि भी मौजूद रहे।

लेबर कालोनी पीएससी को गोद लिया

लेबर कॉलोनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मेयर संजीव वालिया द्वारा सुविधाएं उपलब्ध कराने और व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की दृष्टि से गोद लिया गया है। उक्त वैक्सीनेशन कैंप पर टीकाकरण कराने वाले लोगों की सुबह से ही भारी भीड़ लग गयी थी।

लेबर अड्डों एवं चौराहों पर श्रमिकों को जागरूक को कैंप लगाएं

सहारनपुर : मंडलायुक्त लोकेश एम के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा मंडल के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं शामली जनपदों के लेबर अड्डों एवं चौराहों पर श्रमिकों को जागरूक करने के लिए कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित कैंपों में श्रमिकों के लेबर कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आवासीय सुविधा, वैक्सीनेशन, मास्क के प्रयोग की जानकारी श्रमिकों से एकत्र की जा रही है। साथ ही श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के हितार्थ चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है।

सहायक श्रमायुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार को बताया कि श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा जनपद सहारनपुर में हसनपुर चुंगी स्थित लेबर अड्डे पर एक कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें 143 श्रमिकों का ब्यौरा एकत्र किया गया तथा मौके पर उपस्थित सभी श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं पंजीकरण की जानकारी दी गयी।

chat bot
आपका साथी