वैक्सीनेशन ही तीसरी लहर से करेगी बचाव : सुनील देवधर

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सुनील देवधर ने कहा कि कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जाकर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को वैक्सीन लग सकें।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 10:47 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 10:47 PM (IST)
वैक्सीनेशन ही तीसरी लहर से करेगी बचाव : सुनील देवधर
वैक्सीनेशन ही तीसरी लहर से करेगी बचाव : सुनील देवधर

सहारनपुर, जेएनएन। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सुनील देवधर ने कहा कि कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जाकर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है, ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को वैक्सीन लग सकें। वैक्सीनेशन होने से ही देश को कोरोना की तीसरी लहर से बचाया जा सकता है।

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सुनील देवधर का प्रथम बार सहारनपुर आगमन पर टोल टैक्स देवबंद रोहाना पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी ने उनका शाल ओढ़ाकर व पुष्प भेंट कर साथियों सहित स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय मंत्री सुनील देवधर ने माता शाकंभरी देवी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वह बेहट विधानसभा के ग्राम बेलका के पीवी स्कूल में पहुंचे जहां उनहोंने पौधारोपण किया। उन्होंने जिले के कार्यकर्ताओं से कहा कि जिले में अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को सुंदर बनाएंगे ताकि आने वाली पीढ़ी को आक्सीजन की कमी ना हो सके। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ही लोगों के बीच दिखाई दिया और लोगों को राहत सामग्री, चिकित्सक उपचार, कोरोना कीट का वितरण कराया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी, जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, राकेश गांगुली, जिला मंत्री विपिन भारतीय, जिला मीडिया प्रभारी विपिन चौधरी, कृष्ण सैनी, सोनू सैनी, वैभव अग्रवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जेल भेजा

नानौता: थानाध्यक्ष सौवीर नागर ने बताया कि मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद मारपीट करने के आरोपित गांव दादनपुर निवासी रामेश्वर को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

छेड़छाड़ के आरोपित को पुलिस को सौंपा

नानौता :युवती के साथ छेड़छाड़ व बुरी नियत से घर में घुसे युवक को परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। बताया जाता है कि बुधवार की रात्रि में क्षेत्र निवासी एक युवक पड़ोस के घर में युवती के साथ छेड़छाड़ व बुरी नियत के इरादे से घुस गया। जैसे ही आहट हुई तो आंख खुल जाने पर युवती द्वारा शोर मचाए जाने पर मौके पर पहुंचे स्वजन द्वारा पिटाई करने के बाद युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।

chat bot
आपका साथी