राष्ट्रीय चीता जीत कुनेडो में यूपी की टीम का रहा जलवा

उप्र चीता जीत कुनेडो संघ सचिव मुस्तकीम अंसारी ने बताया कि मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय चीता जीत कुनेडो प्रतियोगिता में यूपी की टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा तथा उसने द्वितीय स्थान हासिल किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Dec 2019 11:53 PM (IST) Updated:Mon, 02 Dec 2019 06:07 AM (IST)
राष्ट्रीय चीता जीत कुनेडो में यूपी की टीम का रहा जलवा
राष्ट्रीय चीता जीत कुनेडो में यूपी की टीम का रहा जलवा

जासं, सहारनपुर : उप्र चीता जीत कुनेडो संघ सचिव मुस्तकीम अंसारी ने बताया कि मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय चीता जीत कुनेडो प्रतियोगिता में यूपी की टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा तथा उसने द्वितीय स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहारनपुर के अमित कुमार, रघुप्रताप सिंह, फजाईल अंसारी, जासमीन कौर, कविराज, सरीता प्रजापति ने स्वर्ण पदक, अयान अली, रुद्र प्रताप सिंह, अब्दुल रहमान पार्थ महाजन, शिवांसु, ने रजत तथा जपजीत सिंह व सुलेमान ने कांस्य पदक अर्जित किया है। खिलाड़ियों के सहारनपुर पहुंचने पर संघ अध्यक्ष नीरज जैन, डा. एके गुप्ता, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, अन्नु बजाज, रविकांत धीमान, सौरभ, काशी नरेश यादव, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, अब्दुल अहद, हैदर अली, प्रवेश सैनी, निशु राणा, नोरिन जहां, शाह हारून सैफी ने फूलमालाओं से स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी