भाजपा सरकार में नहीं हो रहा बकाया गन्ने का भुगतान: देवेंद्र राणा

जड़ौदापांडा में कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र राणा का कहना है कि भाजपा सरकार में किसान बकाया गन्ने के भुगतान के लिए मारा मार फिर रहा है लेकिन बकाया गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 07:37 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 07:37 PM (IST)
भाजपा सरकार में नहीं हो रहा बकाया गन्ने का भुगतान: देवेंद्र राणा
भाजपा सरकार में नहीं हो रहा बकाया गन्ने का भुगतान: देवेंद्र राणा

सहारनपुर, जेएनएन। जड़ौदापांडा में कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र राणा का कहना है कि भाजपा सरकार में किसान बकाया गन्ने के भुगतान के लिए मारा मार फिर रहा है, लेकिन बकाया गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा है। दिन प्रतिदिन किसान गन्ने के के भुगतान के लिए धरना प्रदर्शन कर रहा हैं। उधर, किसानों पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा बिजली के बिल का दबाव बनाया जा रहा है। भाजपा सरकार ने पेट्रोल-डीजल एव घरेलू गैस के दामों में वृद्धि कर किसान व मजदूर की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों से खेती करना किसानों के लिए मुश्किल हो गया है। भाजपा सरकार में किसान बदहाल है। कृषि कानून को लेकर किसान लगातार एक वर्ष से दिल्ली में धरना दे रहे है, लेकिन तानाशाही भाजपा सरकार किसानों से बात करने को तैयार नहीं है। भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व बहुत से वादे किए थे लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार किसानों के सभी वायदे भूल गई है। भाजपा सरकार ने कृषि प्रधान देश को कुर्सी प्रधान देश बना दिया है, जिसका जवाब जनता आने वाले विधान सभा चुनाव में देगी।

रिश्तेदारी में गए ग्रामीण की सड़क दुर्घटना में मौत

पठेड: बुडि़या (हरियाणा )में रिश्तेदारी में गए आल्हणपुर के व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। गांव आल्हणपुर निवासी महक सिंह पुत्र चंद्रपाल बुडिय़ा हरियाणा में अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था जैसे ही वह बुडिय़ा के करीब पहुंचा तो सामने से आ रहे डंपर ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी