विवि की सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की शुरूआत

शोभित विश्वविद्यालय में सड़क सुरक्षा माह को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। इसकी शुरुआत पहले सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा स्लोगन के साथ की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 07:17 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 07:17 PM (IST)
विवि की सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की शुरूआत
विवि की सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की शुरूआत

सहारनपुर जेएनएन। शोभित विश्वविद्यालय में सड़क सुरक्षा माह को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। इसकी शुरुआत पहले सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा स्लोगन के साथ की।

कुलपति डा.रणजीत सिंह अपने संबोधन में बताया कि भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद, सड़क परिवहन मंत्रालय और प्रदेश सरकारें हर वर्ष जनवरी महीने में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित होते है। बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से संयुक्त राष्ट्र का पहला वैश्विक सड़क सुरक्षा सप्ताह 2007 में 23 से 29 अप्रैल तक मनाया गया था। सड़क सुरक्षा विषय पर वाद-विवाद, नाटक, स्लोगन राइटिग, रंगोली आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

कुलसचिव डा.महीपाल सिंह व केयरटेकर सूफी जहीर अख्तर ने कहा कि सबको सड़क सुरक्षा संबंधी निर्देशों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करना चाहिए। कोतवाली प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने शोभित विवि को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की शुरूआत पर धन्यवाद दिया। संचालन डा.एसके गुप्ता डायरेक्टर यूटीडीसी ने किया।

समाज सुधार के लिए समाज का शिक्षित होना जरूरी : उलमा

सहारनपुर। समाज सुधार के लिए दारुल उलूम देवबंद द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को मस्जिद उमर में जलसे का आयोजन हुआ। इसमें उलमा ने अपने बच्चों को शिक्षित बनाने और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।

सुभाष चौक स्थित मस्जिद उमर में जुमा की नमाज के बाद जलसा इस्लाही मुआशरे में खिताब करते हुए मशहूर आलिम ए दीन मौलाना हुसैन अहमद पांडोली ने कहा कि इस्लाम असहाय व जरूरतमंद लोगों की खिदमत का हुक्म देता है। समाज में सुधार तभी आ सकता है जब हम दीन के बताए रास्ते पर चलते हुए एक दूसरे के खुशी गम में बराबर के शरीक हों। उन्होंने सभी लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित बनाने और कुरान करीम की तालीम अवश्य दिलाने का आहवान किया। दारुल उलूम देवबंद के उस्ताद मौलाना शाह आलम गोरखपुरी ने लोगों को इस्लाम के मुताबिक अपनी जिदगी ढालने की नसीहत की और भलाई व सच्चाई के रास्ते पर चलने की अपील की। मौलाना ने लड़कियों की तालीम पर भी जोर दिया। जलसे का समापन देश व दुनिया में अमन चैन और खुशहाली के लिए सामूहिक दुआ के साथ हुआ।

chat bot
आपका साथी