मुख्यमंत्री के आगमन को मंच और सभास्थल को तैयारी

मां शाकंभरी देवी राज्य विश्वविद्यालय के भूमि पूजन और शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को प्रमुख सचिव सुभाष शर्मा विवि स्थल पर पहुंचकर की जा रही तैयारियों का जायजा लेंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने विवि की भूमि पर हैलीपेड मंच और सभास्थल का खाका तैयार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 10:16 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 10:16 PM (IST)
मुख्यमंत्री के आगमन को मंच और सभास्थल को तैयारी
मुख्यमंत्री के आगमन को मंच और सभास्थल को तैयारी

सहारनपुर, जेएनएन। मां शाकंभरी देवी राज्य विश्वविद्यालय के भूमि पूजन और शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को प्रमुख सचिव सुभाष शर्मा विवि स्थल पर पहुंचकर की जा रही तैयारियों का जायजा लेंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने विवि की भूमि पर हैलीपेड, मंच और सभास्थल का खाका तैयार कर लिया है। 25 हजार लोगों की क्षमता वाला विशाल पंडाल बनाने के लिए मैदान की साफ-सफाई का काम तेज हा गया है। मौके पर सभास्थल तक पहुंचने के लिए सड़क का निर्माण तीव्र गति से चल रहा है।

जनता रोड पुवांरका में बनने वाले मां शाकंभरी देवी राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास की तैयारियों को लेकर लोक निर्माण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री के यहां गुरुवार 30 सितंबर को पहुंचने की संभावना है। लोनिवि के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सनत गुप्त ऋषि ने सहायक अभियंता प्रवीण गैरी और विभागीय अधिकारियों के साथ मौके का मुआयना किया। 25 हजार की क्षमता का पंडाल

विवि की भूमि पर बनने वाले विशाल सभास्थल में 25 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जायेगी। एक लाख वर्ग फुट के पंडाल को वाटर फ्रूफ बनाया जाएगा। पंडाल से दूर हेलीपैड बनाया जाएगा। 1800 स्क्वायर फुट का स्टील का मंच बनाया जाएगा। मैदान और सड़क के दोनों और सफाई

पंडाल स्थल पर घास की कटाई मजदूरों की कई टीमें लगाई थी। विवि के निकट जनता रोड पर सड़क के दोनों और साफ-सफाई का काम भी युद्धस्तर पर चल रहा था। सरस्वती इंटर कालेज के बगल से जाने वाली खड़ंजे की सड़क को चौड़ा करने के साथ ही उस पर पत्थर डालने के काम में कई जेसीबी, ट्रेक्टर और दर्जनों मजदूर लगे थे। मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय का निर्माण 50 एकड़ से कुछ अधिक भूमि पर होगा।

chat bot
आपका साथी