किन परिस्थितियों में मारी गोली, जांच शुरू

गंगोह थानाक्षेत्र के गांव सांगाठेड़ा में किशोरी को गोली मारने और युवक की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 10:48 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 10:48 PM (IST)
किन परिस्थितियों में मारी गोली, जांच शुरू
किन परिस्थितियों में मारी गोली, जांच शुरू

सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह थानाक्षेत्र के गांव सांगाठेड़ा में किशोरी को गोली मारने और युवक की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को अभी यह नहीं पता है कि युवक कैसे घर में घुसा और उसने गोली किन परिस्थितियों में मारी, क्योंकि किशोरी की लाश घर के आंगन में पड़ी मिली है। अनुमान है कि युवक ने पहले किशोरी को जगाया और आंगन में लाने के बाद उसे गोली मार दी।

दरअसल, किशोरी अपने घर में अपने परिवार के साथ सोई हुई थी। अनुमान है कि युवक दीवार फांदकर किशोरी के घर में घुस गया। वह उस स्थान पर पहुंचा, जहां पर किशोरी सो रही थी। पुलिस की जांच में सामने आ रहा है कि उसने पहले किशोरी को नींद से जगाया और कुछ देर बात की। इसके बाद उसने आंगन में आने के बाद उसे गोली मार दी। गोली की आवाज हुई तो परिवार के अन्य लोग उठे और रजत को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसने सभी परिवार के लोगों को धमकी दी कि यदि उन्होंने उसे पकड़ा तो वह उनकी भी हत्या कर देगा। इसके बाद वह किशोरी के घर से फरार हो गया। जब उसकी तलाश की गई तो उसकी भी लाश मिल गई।

दहशत में आ गया था किशोरी का परिवार

जिस समय रजत ने किशोरी के पूरे परिवार को मारने की धमकी दी तो सभी लोग दहशत में आ गए थे। वह पुलिस को भी सूचना नहीं दे पाए और आनन-फानन में किशोरी को अस्पताल ले गए। बाद में पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद युवक का भी शव मिल गया।

chat bot
आपका साथी