50 ग्राम स्मैक के साथ दो को दबोचा

जड़ौदापांडा में पुलिस आपरेशन नशा मुक्ति अभियान के तहत बड़गांव पुलिस ने दो व्यक्तियों को 50 ग्राम स्मैक सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 08:36 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 08:36 PM (IST)
50 ग्राम स्मैक के साथ दो को दबोचा
50 ग्राम स्मैक के साथ दो को दबोचा

सहारनपुर, जेएनएन। जड़ौदापांडा में पुलिस आपरेशन नशा मुक्ति अभियान के तहत बड़गांव पुलिस ने दो व्यक्तियों को 50 ग्राम स्मैक सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शनिवार की शाम थाना प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पवन कुमार पुलिस बल के साथ कस्बे में गस्त कर रहे थे। गस्त के दौरान पुलिस ने बड़गांव सहारनपुर बस स्टैंड के पास से दो व्यक्तियों को 50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम अमजद पूत्र महमूद हसन निवासी विजयनगर बुढि़या चौक यमुना नगर जिला हरियाणा, उस्मान पुत्र अब्दुल रहिम निवासी ग्राम धल्लापड़ा थाना सरसावा सहारनपुर बताया। आरोपितों से बरामद की गई स्मैक की कीमत अन्तराष्ट्रीय बाजार में लगभग पांच लाख है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों का चालान कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पकडे गए आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया है।

प्रीति की हत्या के आरोपित पति व सास भेजे जेल

गंगोह: प्रीति की हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतका के पति व सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में आरोपित ससुर अभी फरार है। एक दिन पूर्व मोहल्ला टाकान निवासी विवाहिता की मौत के बाद परिजनों ने उसके ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया था। मृतका के चाचा चंद्र पाल ने प्रीति के पति रजनीश, सास सुदेश व ससुर पहल सिंह को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने धारा 498ए, 304बी दहेज अधिनियम में मामला दर्ज किया था। गांव महंगी निवासी सुभाष चंद की पुत्री प्रीति की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व गंगोह के टाकान मोहल्ला निवासी रजनीश के साथ हुई थी। पुलिस ने आरोपित पति रजनीश व उसकी मां सुदेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ससुर पहल सिंह अभी फरार है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों को जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी