चरस ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार

नागल पुलिस ने गश्त के दौरान दो लोगों को चरस ले जाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी गोकशी व गैंगस्टर के मुकदमे दर्ज हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:04 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:04 PM (IST)
चरस ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार
चरस ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर, जेएनएन। नागल पुलिस ने गश्त के दौरान दो लोगों को चरस ले जाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी गोकशी व गैंगस्टर के मुकदमे दर्ज हैं।

सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे थानाध्यक्ष बीनू सिंह पुलिस बल के साथ गांव पांडोली की ओर गश्त कर रहे थे तभी दो लोग पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। उनकी तलाशी में उनके पास से 600 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम नसीम व नाजिम पुत्र गण कययूम निवासी पांडोली थाना नागल बताये। दोनों के विरुद्ध 12 मुकदमे पूर्व में भी नागल कथा जनकपुरी थाने में दर्ज हैं। पुलिस ने एनडीपीएस की धारा में मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।

सफाई कर्मियों ने उठाई समस्या के समाधान की मांग

रामपुर मनिहारान: उत्तर प्रदेश स्थाई निकाय, राज्य सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर पंचायत चेयरमैन व ईओ को ज्ञापन सौंप कर ठेका सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ, राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांति मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि विवेककांत सिंह व ईओ रामचन्द्र मौर्या को ज्ञापन सौंपा, जिसमें ठेका सफाई कर्मचारियों के पीएफ कटौती के संबंध में समस्या के समाधान की मांग की, ज्ञापन में कहा कि सफाई कर्मचारियों की इस समस्या का समाधान प्राथमिकता से होना चाहिए।

ज्ञापन देने वालों में तहसील अध्यक्ष सूरज वाल्मीकि, तहसील उपाध्यक्ष निहाल सिंह, वाल्मीकि तहसील महामंत्री अमन बाल्मीकि, जिला महामंत्री संजय सूद ,नगर पंचायत सफाई नायक रोहित वाल्मीकि, आदि मौजूद रहे। चेयरमैन प्रतिनिधि विवेककांत सिंह ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का प्राथमिक तथा समाधान कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी