सोमवार को वाहनों का रहा अभाव, यात्री रहे परेशान

गंगोह (सहारनपुर) : नगर व क्षेत्र में देव प्रबोधिनी एकादशी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 09:19 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 09:19 PM (IST)
सोमवार को वाहनों का रहा अभाव, यात्री रहे परेशान
सोमवार को वाहनों का रहा अभाव, यात्री रहे परेशान

गंगोह (सहारनपुर) : नगर व क्षेत्र में देव प्रबोधिनी एकादशी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर जहां विशेष देव पूजा की गई वहीं कई जगह भगवान सालिग्राम व तुलसी विवाह कराया गया। इस दिन काफी शादियां होने के कारण लोग यात्रा के लिए परेशान रहे।

कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी का पर्व नगर व क्षेत्र में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर विशेषकर महिलाओं ने उपवास रखा। इस अवसर पर दान पुण्य भी किया गया। पर्व पर घर-घर में देव आकृति बनाकर उनकी पूजा परम्परागत तरीके से की गई।

देव प्रबोधिनी एकादशी पर श्रद्धालुओं ने भगवान सालिग्राम का तुलसी के साथ विधिवत विवाह भी संपन्न कराया। यह प्रतीकात्मक विवाह क्षेत्र में कई जगह हुआ। इस दौरान तुलसी पक्ष के लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार दान-पुण्य किया। इससे पूर्व बड़े सवेरे देव दीपावली मनाकर घरों के बाहर रोशनी भी की गई।

देव प्रबोधिनी एकादशी पर बेसूझ शादियां भी संपन्न करा ली जाती हैं इसलिए दिनभर इस तरह के वाहन सड़कों पर दौड़ते दिखाई दिए। शादियों की अधिकता के कारण यात्री वाहन न मिलने से हलकान रहे। बस स्टेशन पर शाम तक वाहनों की प्रतीक्षा में भीड़ लगी रही।

chat bot
आपका साथी