अस्त-व्यस्त ट्रैफिक व्यवस्था से जाम में फंसे लोग

सहारनपुर : त्योहारों की श्रृंखला के बावजूद सहारनपुर की यातायात व्यवस्था में कोई सुधार नह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 10:29 PM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 10:29 PM (IST)
अस्त-व्यस्त ट्रैफिक व्यवस्था से जाम में फंसे लोग
अस्त-व्यस्त ट्रैफिक व्यवस्था से जाम में फंसे लोग

सहारनपुर : त्योहारों की श्रृंखला के बावजूद सहारनपुर की यातायात व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो पाया है। अस्त-व्यस्त व्यवस्था के कारण सभी प्रमुख मार्गों में जाम लगा रहा तथा लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन व ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों के रूट डायवर्ट कर इतिश्री कर ली। जबकि भारी तादाद में रोडवेज व अन्य बसों का आवागमन निर्बाध जारी रखा। हालांकि कुछ स्थानों पर ई-रिक्शा आदि को बाजारों में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था लेकिन मोहल्लों के रास्ते प्रवेश कर इन्होंने समस्या को ओर विकट कर दिया था। हालात यह रहे कि कचहरी पुल, वीआइपी मार्ग कोर्ट रोड, घंटाघर, अंबाला रोड, नेहरू मार्केट, श्रीराम चौक, अंसारी रोड, बोमंजी रोड, खुमरान रोड, दालमंडी पुल, सब्जी मंडी पुल, देहरादून रोड, बाजोरिया रोड सहित अनेक क्षेत्रों में लोग घंटों जाम में फंसे रहे। सड़कों पर दुकानों ने बढ़ाई समस्या

सड़कों को कब्जाकर दुकानें सजाने की प्रशासन की छूट से समस्या और विकट हो गई है। सड़क किनारे बेतरतीब वाहनों से जाम की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे निपटने के लिए ट्रैफिक नियंत्रण की कोई कार्ययोजना ही नहीं बनाई गई। पुलिसकर्मी भी चौराहों पर यातायात नियंत्रण करने की बजाए होमगार्डो पर जिम्मेदारी सौंपकर आराम करते दिखाई देते हैं। हादसों की संभावना बढ़ रही

त्योहारों पर जिस प्रकार बाजारों व मुख्य मार्गों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है तथा तिपहिया व चौपहिया वाहनों के संचालन की खुली छूट प्रदान की जा रही है उससे हादसा होने की संभावना बढ़ती जा रही है। वाहनों के सड़कों पर खड़े रहने के कारण कई स्थानों पर मारपीट की सूचनाएं मिली है। उधर पुलिस प्रशासन इस से पूरी तरह आंखे मूंदे है। ऐसा प्रतीत होता है किसी बड़े हादसे की इंतजार में है। इनका कहना है..

त्योहार पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक है तथा सड़कों पर खड़े चौपहिया वाहनों को हटवाया जाता रहा है। ट्रैफिक बोझ बढ़ने के कारण कुछ समस्याएं आई हैं। बाजारों में तिपहिया वाहनों के प्रवेश की जानकारी नहीं है लापरवाही किस स्तर पर हो रही जांच करा कार्रवाई की जायेगी।

-विनीत भटनागर, एसपी ट्रैफिक सहारनपुर।

chat bot
आपका साथी