ट्रैक्टर ट्रालियां बन रही सड़क दुर्घटनाओं का कारण : निम

रामपुर मनिहारान के भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि यदि हम सरकार के निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य करें तो निश्चित ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 11:06 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 11:06 PM (IST)
ट्रैक्टर ट्रालियां बन रही सड़क दुर्घटनाओं का कारण : निम
ट्रैक्टर ट्रालियां बन रही सड़क दुर्घटनाओं का कारण : निम

सहारनपुर, जेएनएन। रामपुर मनिहारान के भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि यदि हम सरकार के निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य करें तो निश्चित ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। कहा कि जनपद में ट्रैक्टर ट्रालियों में रिफ्लेक्टर न लगे होने के कारण अधिक दुर्घटनाएं हो रही है, इस संबंध में परिवहन विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

विधायक देवेंद्र निम शुक्रवार को द्वितीय सडक सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ पर यह बात कही। उन्होंने प्रचार वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राधेश्याम ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार हम सबको मिलकर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समस्त स्टेक होल्डर जैसे शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, पीडब्लूडी, एनएचएआइ, पुलिस विभाग तथा परिवहन विभाग द्वारा पूरी तन्मयता से यदि कार्य किया जाए तो, निश्चित रूप से दुर्घटनाओं की संख्या व दुर्घटना में मृतकों की संख्या में कमी लायी जा सकती है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राम प्रकाश मिश्रा ने उपस्थित नागरिकों को सडक सुरक्षा के संबंध में बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाएं। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट-बेल्ट अवश्य लगाये, ग्रामीण सडकों पर वाहन को अधिक तेज गति से न चलाये स्पीड लिमिट का ध्यान रखा जाये। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) महेन्द्र बाबू गुप्ता ने कहा कि वाहनों का फिटनेस समय-समय पर चेक कराते रहना चाहिए। उसी प्रकार अपने स्वास्थ्य का और नेत्र का परीक्षण भी समय-समय पर कराते रहना चाहिए। कार्यशाला में उप्र रासप निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक जगदीश सिंह, यात्री,मालकर अधिकारी खेमानन्द पाण्डेय तथा लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग के संबंधित अधिकारी तथा वाहन व्यवसायी व वाहन चालक उपस्थित रहें।

chat bot
आपका साथी