कलश यात्रा निकाल श्री जी का किया अभिषेक

देवबंद में दशलक्षण पर्व के अंतिम दिन जैन मंदिरों में उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की पूजा की गई। साथ ही अनंत चर्तुदशी के पावन पर्व पर नगर में धूमधाम से परंपरागत भव्य जल कलश निकाल सहस्त्र कलशों से श्रीजी का अभिषेक किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:38 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:38 PM (IST)
कलश यात्रा निकाल श्री जी का किया अभिषेक
कलश यात्रा निकाल श्री जी का किया अभिषेक

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में दशलक्षण पर्व के अंतिम दिन जैन मंदिरों में उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की पूजा की गई। साथ ही अनंत चर्तुदशी के पावन पर्व पर नगर में धूमधाम से परंपरागत भव्य जल कलश निकाल सहस्त्र कलशों से श्रीजी का अभिषेक किया गया।

भगवान श्री पा‌र्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर सरागवाड़ा से अनंत चर्तुदशी पर्व पर भव्य जलकलश यात्रा आरंभ हुई। यात्रा श्री दिगबंर जैन मंदिर बाहरा, श्री दिगंबर जैन मंदिर कानूनगोयान, जनकपुरी, हनुमान चौक, मेन बाजार और एमबीडी चौक से होते हुए श्री दिगबंर जैन मंदिर नेचलगढ़ पहुंची। जहां इंद्र बने श्रद्धालुओं ने अपनी लुटिया में जल भरकर श्रीजी का अभिषेक किया। आचार्य प्रदीप शास्त्री पीयूष ने बताया कि अंनत चर्तुदशी का दिन जैन ग्रंथों के अनुसार महत्वपूर्ण होने के साथ ही ब्रह्मचर्य व्रत धारण करने की शिक्षा देता है।

उधर, जैन समाज द्वारा श्री 1008 भगवान वासुपूज्य के निर्वाण महोत्सव पर निर्वाण लाडू अर्पित कर प्रभु का गुणगान किया गया। विभोर जैन, आर्जव जैन, द्रव्य जैन, विपुल जैन, अतुल जैन, उदित जैन, नमन जैन, सुदेश जैन, उत्सव जैन, मिलिद जैन, आर्जव जैन, प्रांशु जैन, ऋषभ जैन, लक्ष्य जैन, रजत जैन, हर्षित जैन, अनुपम जैन व सिद्धांत जैन आदि मौजूद रहे।

सैनी समाज की एकता बहुत जरूरी: महेंद्र सैनी

तल्हेड़ी बुजुर्ग: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी ने कहा कि, जो कौम अपने इतिहास को भुला देती है। इतिहास उसे भुला देता है। इसलिये सभी लोगों को समाज के उत्थान के लिए काम करना चाहिए ।

कस्बे के एक बैंक्विट हाल में आयोजित सैनी समाज के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि सैनी समाज एक मेहनतकश समाज है। उसे अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। विशाल सैनी समिति पिछले तीस वर्षों से सैनी समाज को एकजुट करने का काम कर रही है। बाद में सर्वसम्मति से पूर्व प्रधान भाटखेड़ी मान सिंह सैनी को जिला अध्यक्ष, नरेंद्र सैनी बनीखेड़ा को उपाध्यक्ष, मुल्की राज सैनी व मुकेश सैनी को महामंत्री बनाया गया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मान सिंह ने सभी को साथ लेकर चलने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राकेश सैनी, सुभाष सैनी,नकली राम सैनी, ओमपाल सैनी, पदम सिंह, सोनू सैनी, नैन सिंह, नीरज सैनी, पाल्ला, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी