नशा मुक्ति को किए जा रहे कार्यों को बताया

देवबंद में शांति सद्भाव सुधार समिति के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी से मिलकर संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:18 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:18 PM (IST)
नशा मुक्ति को किए जा रहे कार्यों को बताया
नशा मुक्ति को किए जा रहे कार्यों को बताया

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में शांति सद्भाव सुधार समिति के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी से मिलकर संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। कहा कि यदि कहीं भी प्रशासन को समिति की आवश्यकता पड़ती है तो वह हमेशा सहयोग के लिए खड़े नजर आएंगे।

मंगलवार को समिति के पदाधिकारियों ने एसडीएम को पत्र देकर समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों को बताया। कहा कि हाल ही में गठित हुई शांति सद्भाव सुधार समिति ने नशा मुक्ति अभियान चला रखा है। गांव दर गांव अभियान चला शराब व अन्य नशीले पदार्थों के दुष्परिणाम बता लोगों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया जा रहा है। समिति महिला सशक्तिकरण के लिए भी जागरूकता अभियान प्रारंभ करने जा रही है। कहा कि यदि प्रशासन को कहीं भी समिति के सहयोग की आवश्यकता होती है तो वह तुरंत समिति को बुला सकते है। एसडीएम ने समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। इस मौके पर समिति अध्यक्ष चौधरी संदीप सिंह, उपाध्यक्ष समर सिंह, सचिव रिकू, गुरमीत, मेनपाल, कुलबीर, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।

ब्राह्मंण समाज से एकजुटता का आह्वान

देवबंद : परशुराम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित कौशिक ने ब्राह्मण समाज से एकजुटता का आह्वानकिया और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जो भी पार्टी ब्राह्मण समाज के व्यक्ति को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारेगी उसे जी जान से चुनाव लड़ाया जाएगा।

मंगलवार को जारी बयान में रोहित कौशिक ने कहा कि जिस तरह ब्राह्मण समाज के लोगों ने मुजफ्फरनगर में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में अपनी एकता दिखाई है। उसी तरह आगे भी समाज एकजुट होकर राजनैतिक दलों को अपनी ताकत का अहसास कराता रहेगा। उधर, शुभम वत्स ने कहा कि मुजफ्फरनगर ब्राह्मण सम्मेलन में सहारनपुर जनपद की सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों ने शिरकत कर अपनी एकजुटता दिखाई है। उन्होंने समाज के लोगों से निस्वार्थ भाव से समाजसेवा का आह्वान भी किया।

chat bot
आपका साथी