ग्राम प्रधानों को दिए कार्यों के संचालन के टिप्स

मुजफ्फराबाद में ग्राम प्रधानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण में विकास कार्यों के सफल संचालन के टिप्स दिए गए। इस मौके पर प्रधानों को अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कराने के लिए प्रेरित भी किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 11:11 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 11:11 PM (IST)
ग्राम प्रधानों को दिए कार्यों  के संचालन के टिप्स
ग्राम प्रधानों को दिए कार्यों के संचालन के टिप्स

सहारनपुर, जेएनएन। मुजफ्फराबाद में ग्राम प्रधानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण में विकास कार्यों के सफल संचालन के टिप्स दिए गए। इस मौके पर प्रधानों को अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कराने के लिए प्रेरित भी किया गया।

प्रशिक्षण के शुभारंभ पूर्व विधायक महावीर राणा व भाजपा नेताओं साहब सिंह पुंडीर, सोनेंद्र राणा ,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश पुंडीर ने संयुक्त रूप से किया। बीडीओ रवि प्रकाश सिंह ने सभी ग्राम प्रधानों से गांव में एक समान विकास कार्य कराने का आह्वान किया। प्रशिक्षकों रूमी कांबोज, पिकी देवी, सिकंदर आजम ने ग्राम प्रधानों को विकास कार्यों की देखरेख व निस्तारण के टिप्स दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश पुंडीर ने सभी ग्राम प्रधानों को ईमानदारी व प्रत्यक्ष रूप से कार्य करने को कहा। ताकि गांव के प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इस मौके पर पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा ने कहा कि ग्राम प्रधान किसी भी तरह का भेदभाव ना करते हुए समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें। इस अवसर पर सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी किसान मोर्चा साहब सिंह पुंडीर ने कहा कि ग्राम प्रधान पूर्व में ग्राम प्रधानों द्वारा किये गए कार्यों से सीख लें। अपनी ग्राम पंचायत में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। एवं प्राइमरी स्कूलों में समय-समय पर निरीक्षण करते रहें। जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा ने ग्राम प्रधानों को जनहित की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी ।

इस अवसर पर एडीओ पंचायत जय सिंह,मंडल अध्यक्ष मुजफ्फराबाद लोकेश त्यागी, जिला मंत्री किसान मोर्चा रजनीश राणा,जिला मंत्री किसान मोर्चा ऋषिपाल सैनी,दुष्यंत राणा,अमित ठाकुर एवं रेखा,पूनम सैनी,पिकी ,रविता,सुशीला, अनिल,चंदरबीर सैनी आदि ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी