तीन अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, 10 बाइक बरामद

सदर बाजार थाना पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 बाइक चोरी की बरामद की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 11:12 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:12 PM (IST)
तीन अंतरराज्यीय वाहन चोर  गिरफ्तार, 10 बाइक बरामद
तीन अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, 10 बाइक बरामद

सहारनपुर, जेएनएन। सदर बाजार थाना पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 बाइक चोरी की बरामद की। आरोपित हरियाणा, उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों से बाइक चोरी कर रहे थे। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया। वहां से न्यायाधीश ने आरोपितों को जेल भेज दिया। आरोपितों ने पूछताछ में कई राजफाश किए हैं।

पुलिस लाइन के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि सदर बाजार थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ छोटी लाइन माल गोदाम रोड जीआरपी कार्यालय के समीप वाहनों की चेकिग कर रहे थे। उसी समय तीन युवक एक बाइक पर आए और पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने लगे। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। तीनों की बाइक को चेक किया तो वह चोरी की निकली। तीनों की तलाशी ली तो उनके पास दो तमंचे मिले। तीसरे के पास एक चाकू मिला। पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम अमरदीप पुत्र स्वर्गीय पहल सिंह व अंकित कुमार पुत्र स्वर्गीय हुकम सिंह निवासीगण ताहरपुर देहात कोतवाली, कुशपाल पुत्र सोमपाल सिंह निवासी आरकेपुरम कालोनी थाना सदर बाजार बताया। बाद में पुलिस ने इनकी निशानदेही पर अलग अलग स्थानों से नौ बाइक और बरामद की है। सभी बाइक सहारनपुर, पानीपत, करनाल, मुजफ्फरनगर, देहरादून, रुड़की, यमुनानगर आदि स्थानों से चोरी की गई है।

जल्द स्थापित की जाएगी सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा

बड़गांव: अंबेहटा चांद में सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार की प्रतिमा बहुत जल्द ही स्थापित की जायेगी। गांव के युवाओं ने सहारनपुर बड़गांव मार्ग पर बोर्ड लगाया। शुक्रवार को अंबेहटा चांद में सहारनपुर बड़गांव मार्ग पर आसपास के गावों के क्षत्रिय युवाओं ने सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार का बोर्ड लगाते हुए कहा कि अंबेहटा चांद में जल्द ही क्षत्रिय सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। ग्राम प्रधान विशाल राणा व सोनू ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार क्षत्रिय राजा हुए हैं। क्षत्रिय समाज को अपने महान क्रांतिकारियों को याद करना उनके पद चिह्नों पर चलना चाहिए।

chat bot
आपका साथी