भारतीय किसान मंच के अध्यक्ष को देवबंद से भेजी धमकी भरी चिट्ठी

भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को एक धमकी भरी चिट्ठी उनके लखनऊ के पते पर भेजी गई है। जिस शख्स ने चिट्ठी भेजी है। वह देवबंद का रहने वाला है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 06:23 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 06:23 PM (IST)
भारतीय किसान मंच के अध्यक्ष को देवबंद से भेजी धमकी भरी चिट्ठी
भारतीय किसान मंच के अध्यक्ष को देवबंद से भेजी धमकी भरी चिट्ठी

सहारनपुर, जेएनएन। भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को एक धमकी भरी चिट्ठी उनके लखनऊ के पते पर भेजी गई है। जिस शख्स ने चिट्ठी भेजी है। वह देवबंद का रहने वाला है। आरोपित ने एक मोबाइल नंबर भी डाला हुआ है। हालांकि मोबाइल नंबर फर्जी निकला है। इस पूरे मामले में एसएसपी सहारनपुर आकाश तोमर का कहना है कि चिट्ठी किस डाक से भेजी गई है। इसकी जांच लखनऊ कमिश्नर कर रही है। सहारनपुर पुलिस से जो सहयोग मांगा जाएगा, वह किया जाएगा।

देवेंद्र तिवारी को कहा गया है कि यदि उसने गोवंश की रक्षा की तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। धमकी भरे लहजे में कहा गया है कि हिदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी और विश्व हिदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन भी गोवंश की रक्षा कर रहे थे। उनकी तो हत्या कर दी गई। अब देवेंद्र तिवारी की बारी है। यहीं नहीं इस पत्र को लिखने वाले ने कमलेश तिवारी और रंजीत बच्चन के फोटो पर सही का निशान लगाया हुआ है। यानि इनकी हत्या कर दी गई है, जबकि देवेंद्र तिवारी और योगी आदित्यनाथ की फोटो पर क्रास का निशान लगाया हुआ है। पत्र में कहा गया है कि यदि योगी आदित्यनाथ के साथ सुरक्षा न रहती तो अब तक उनके साथ भी अनहोनी हो जाती। भेजने वाले ने अपना नाम मोहम्मद अकमल निवासी देवबंद बताया है। जैसे ही इस मामले की जानकारी सहारनपुर पहुंची तो एसएसपी ने भी जांच शुरू कर दी है। हालांकि सहारनपुर पुलिस ने केवल मोबाइल नंबर की जांच की है, जो नंबर पत्र पर लिखा है। वह किसी और का निकला है।

chat bot
आपका साथी