संक्रमित छात्रा के विद्यालय पहुंचने पर अफरातफरी

मुजफ्फराबाद में एक संक्रमित छात्रा विद्यालय में पहुंच गई। उसके होम क्वारेंटाइन से विद्यालय पहुंचने की जानकारी मिलने पर विद्यालय में हड़कंप मच गया। प्रधानाचार्य ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी और छुट्टी करते हुए विद्यालय को सैनिटाइज कराया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:56 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:56 PM (IST)
संक्रमित छात्रा के विद्यालय पहुंचने पर अफरातफरी
संक्रमित छात्रा के विद्यालय पहुंचने पर अफरातफरी

सहारनपुर, जेएनएन। मुजफ्फराबाद में एक संक्रमित छात्रा विद्यालय में पहुंच गई। उसके होम क्वारेंटाइन से विद्यालय पहुंचने की जानकारी मिलने पर विद्यालय में हड़कंप मच गया। प्रधानाचार्य ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी और छुट्टी करते हुए विद्यालय को सैनिटाइज कराया। बताया जाता है कि क्षेत्र के एक गांव की छात्रा स्थानीय वैदिक इंटर कॉलेज में कक्षा 9 में पढ़ती है । बताया जाता है कि उसकी रिपोर्ट हाल ही में पॉजिटिव आई थी। उसे होम क्वारेंटाइन किया गया था। गुरुवार को वह परिजनों को बिना बताए स्कूल चली आई। यह जानकारी उसके पिता ने क्लास टीचर को दी। मामले की स्कूल में जानकारी होते ही प्रबन्धक ब्रह्मपाल सिंह ने उसकी सूचना स्वास्थ्य और विभागीय अधिकारियों को दी। विद्यालय प्रबंधन ने सुरक्षा की ²ष्टि से बच्चों की छुट्टी करते हुए उन्हें अपने अपने घर जाकर होम क्वारेंटाइन होने को कहा। बाकी बच्चो की भी छुट्टी करने के बाद पूरे विद्यालय को सेनिटाइज कराया गया है। पीएचसी प्रभारी डॉ मीनू गोयल का कहना है कि यह जिम्मेदारी अभिभावकों की है कि वो संक्रमित या खांसी बुखार पीड़ित बच्चों को घर से बाहर या स्कूल न जाने दें। उनका कहना है कि अन्य सहपाठियों का शीघ्र ही टेस्ट कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी