आदि शक्ति की जागृति से जीव का कल्याण: स्वामी कालेद्रानंद

स्वामी कालेद्रानंद महाराज ने कहा कि आदि शक्ति की जागृति ही जीव का परम कल्याण करती है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 08:38 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 08:38 PM (IST)
आदि शक्ति की जागृति से जीव का कल्याण: स्वामी कालेद्रानंद
आदि शक्ति की जागृति से जीव का कल्याण: स्वामी कालेद्रानंद

सहारनपुर, जेएनएन। स्वामी कालेद्रानंद महाराज ने कहा कि आदि शक्ति की जागृति ही जीव का परम कल्याण करती है। देवो की पुकार सुनकर भगवती मां शाकंभरी देवी रूप में प्रकट होकर रक्तबीज का वध किया था और मां शाकंभरी देवी के रूप में विख्यात हुई।

गुरुवार देर रात राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में नवरात्रि महोत्सव में श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में अष्टमी की रात्रि भव्य भगवती जागरण आयोजित किया गया। स्वामी कालेद्रानंद महाराज ने कहा कि मां भगवती ही सृष्टि की रक्षा करती है। भागवताचार्या देवी राधिकी ने भगवती की ज्योति प्रचंड की। भक्तों के द्वारा भव्य जागरण पूजन किया गया। हरिद्वार से आए भजन गायक अनूष सिंह ने माता की मधुर भेटों से मां भगवती का गुणगान किया और भव्य झांकियां निकाली। इस अवसर पर अरुण स्वामी, मेहरचंद जैन, राजेंद्र कुमार, मुकेश मित्तल, राजेंद्र कुमार, दिनेश ठाकुर, रमेश शर्मा, अजब सिंह चौहान, गीता, संगीता, कमला, बाला, सरोज, सविता, अंजना, सुनीता, रेखा आदि मौजूद रहे।

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की सफलता को सपा नेताओं ने किया जनसंपर्क

सहारनपुर : सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के तत्वाधान में सामाजिक न्याय यात्रा के अंतर्गत 16 अक्टूबर को होने वाले पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की सफलता को पार्टी नेताओं ने विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क कर भारी संख्या में भागीदारी का आह्वान किया।

गांव मानकमऊ में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विजेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़े दलितों के अधिकारों का हनन किया गया है। सपा एससी एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव कटार सिंह ने कहा कि 16 अक्टूबर को पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन मल्हीपुर रोड स्थित एक बैंक्विट हाल में किया जाएगा। इस अवसर पर इमरान मलिक, जमशेद सलमानी, संजय धीमान, पंकज चौधरी, रफल कोरी, मनोज पांचाल, अमित कुमार धीमान, रिजवान सैफी, नरेश कोरी, इरशाद सलमानी, दिनेश कश्यप, मुकेश कश्यप समेत आदि रहे।

chat bot
आपका साथी