करवाचौथ की खरीददारी को बाजारों में बढ़ी रौनक

करवाचौथ व्रत को लेकर महिलाओं में इस बार खासा उत्साह नजर आ रहा है। बाजारों में दुकानों पर महिलाएं पसंदीदा चूड़ियां साड़ी लहंगे आदि की खरीदारी कर रही है। श्रृंगार के आइटमों की दुकानों पर भी रौनक है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 10:54 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 10:54 PM (IST)
करवाचौथ की खरीददारी को बाजारों में बढ़ी रौनक
करवाचौथ की खरीददारी को बाजारों में बढ़ी रौनक

सहारनपुर, जेएनएन। करवाचौथ व्रत को लेकर महिलाओं में इस बार खासा उत्साह नजर आ रहा है। बाजारों में दुकानों पर महिलाएं पसंदीदा चूड़ियां, साड़ी, लहंगे आदि की खरीदारी कर रही है। श्रृंगार के आइटमों की दुकानों पर भी रौनक है। मिट्टी के करवा के साथ चांदी के करवा भी अपनी साम‌र्थ्य के अनुसार खरीद रहे है। सराफा की दुकानों में चांदी के नक्काशीदार करवा दिखाई दे रहे हैं।

कोरोना का संकट कम होने के कारण इस बार करवा चौथ पर्व को लेकर घर-घर में तैयारियां चल रही हैं। श्रृंगार की दुकानों पर महिलाएं सपरिवार खरीददारी कर रही है। बाजार में मिट्टी के बने करवा, पूजन सामग्री की दुकानें भी सजी हुई है। मिट्टी के करवा 50 से 300 रुपए में बिक रहे हैं। पीतल के करवा खरीदने के ज्यादा मिट्टी के करवा की खरीददारी महिलाएं कर रही हैं। वहीं चांदी के करवा की कीमत पांच हजार तक है। कोर्ट रोड, हकीकत नगर, खलासी लाइन, शारदा नगर, नेहरू मार्केट, नया बाजार, शहीद गंज, नुमाइश कैंप आदि बाजारों में दुकानें खरीददारी को सज गई है। मेंहदी को ब्यूटी पार्लर पर बुकिग

ब्यूटी पार्लर पर मेंहदी लगवाने के लिए बुकिग चल रही है। वहीं नेहरू मार्केट, बाजोरिया रोड, चकरोता रोड, पुरानी चुंगी, नुमाइश कैंप, पुल खुमरान, सुभाष नगर, गंगोह रोड, हकीकत नगर, आवास विकास, बेरीबाग, चंद्र नगर आदि स्थानों पर सड़कों के किनारे टैंट भी लगने शुरू हो गए। शनिवार सुबह से ही यहां मेंहदी लगवाने को महिलाएं उमड़ेगी। महिलाएं ब्यूटी पार्लर में करवा चौथ पर्व को लेकर आइब्रो, फेशियल आदि करा रही है। फैंसी चूड़ियों से सजी दुकानें

करवा चौथ पर्व को महानगर के प्रमुख बाजारों में चूड़ी की दुकानों पर फैंसी चूड़ियां व कड़े आदि मंगाए गए हैं। नग वाली चूड़ियों के अलावा कांच की चूड़ियों भी आकर्षक डिजाइन में है। महिलाएं साड़ी और लहंगे के रंग के अनुरूप चूड़ी खरीद रही है। जड़ाऊ चूड़ियों को भी पसंद किया जा रहा है। लाख की चूड़ियों व कड़े को करवा चौथ के हिसाब से डिजाइन किया गया है। दुकानों पर चूड़ियों के दाम 100 रुपए से लेकर दो हजार रुपए तक है। चौकी सराय, गौरी शंकर बाजार, चूड़ी बाजार, शहीद गंज, दीनानाथ बाजार, हकीकत नगर, कोर्ट रोड, बाजोरिया रोड, चिलकाना रोड, बेहट रोड, पुरानी चुंगी की दुकानें फैंसी चूड़ियों से सजी है। करवा चौथ पर चंद्रोदय रात 8.02 बजे।

आचार्य अमित भारद्वाज ने बताया कि करवाचौथ पर चंद्रोदय रात 8.02 बजे होगा। इससे पहले तीसरे पहर कथा का श्रवण कर महिलाएं पूजा-अर्चना करती है। अखंड सौभाग्य के लिए चंद्र दर्शन व करवा पूजन का विधान बताया गया है।कार्तिकमास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर 24 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जायेगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार वर्ष भर में आने वाली संकष्टी चतुर्थी में करवा चौथ को सबसे बड़ा माना गया है इस दिन अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं निर्जल निराहार व्रत रखती है। शाम को चंद्रोदय होने पर चंद्र दर्शन के पश्चात पति के हाथ करवे से जल पीकर व्रत को पूर्ण करती है।

पूजन के लिए सामग्री

करवा चौथ के पूजन में लकड़ी की चौकी, मिट्टी, तांबे या चांदी का करवा, छलनी, नारियल, पान, पूजा की सुपारी, हार फूल, धूप, दीपक कुमकुम, चावल, अबीर, गुलाल, कपूर, मिष्ठान, फल आदि।

chat bot
आपका साथी