योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून का राज कायम : डा. धर्म सिंह

उत्तर प्रदेश के आयुष अभाव सहायता एवं पुनर्वास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश की जनता की सुरक्षा की गारंटी दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Mar 2021 12:27 AM (IST) Updated:Sun, 21 Mar 2021 12:27 AM (IST)
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून का राज कायम : डा. धर्म सिंह
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून का राज कायम : डा. धर्म सिंह

जेएनएन, सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के आयुष, अभाव, सहायता एवं पुनर्वास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. धर्म सिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश की जनता की सुरक्षा की गारंटी दी है। योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण के साथ ही प्रदेश में कानून का राज कायम किया गया। प्रति व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान कराना सरकार की प्राथमिकता है।

राज्यमंत्री डा. धर्म सिंह सैनी शनिवार को मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र नकुड के ग्राम टोली में प्राचीन महादेव शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास कार्य की प्रस्तावित लागत 48.48 लाख का शिलान्यास कर रहे थे। इसी के साथ जनपद के नकुड, शाहजंहापुर, चिलकाना मार्ग 11.23 करोड़ की लागत से 32 किमी की दो लेन मार्ग, 6.89 करोड़ की लागत से सहारनपुर हाईवे बाईपास से 1.7 किमी के सिविल एन्कलेव टर्मिनल दो लेन मार्ग के शिलान्यास के साथ 3.53 करोड़ की लागत से बुडढाखेडा एकल ग्रामीण पेयजल योजना का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने नकुड ब्लाक में राजकीय डिग्री कालेज, सरसावा में एयरपोर्ट, शहर में विश्वविद्यालय और आमजन के लिए ऐसे ही कई महत्वपूर्ण कार्य किये है। उन्होने कहा टोडरपुर भूखडी गांव को बाढ़ से बचाने के लिए भी करोड़ों रूपये की धनराशि को स्वीकृति मिल गयी है। उन्होने कहा कि नकुड से सरसावा- चिलकाना फोरलेन के लिये भी सरकार को पत्र लिखा गया है। आयुष मंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित 18 दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल, एक को व्हील चेयर, एक को बैसाखी, एक को सुनने की मशीन और दो दिव्यांगों को लैप्रोसी किट वितरित की। इस मौके पर उपनिदेशक दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण विभाग अभय कुमार श्रीवास्तव, खण्ड विकास अधिकारी विजय कुमार तिवारी, अधिशाशी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी आरके सिंह के अलावा राजसिंह माजरा, मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सुभाष चौधरी, चौधरी राजपाल प्रधान, डा. ओमपाल सैनी, डा. डीके चौधरी, प्रमुख हरिपाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी