बारिश में विधवा के कच्चे मकान की छत गिरी, हादसा होने से बचा

लखनौती में बारिश के चलते कुंडा कला निवासी एक और विधवा महिला के कच्चे मकान की छत भरभरा कर गिर गई है। महिला के बाहर होने के कारण हादसे में किसी को चोट नहीं आई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 08:16 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 08:16 PM (IST)
बारिश में विधवा के कच्चे मकान की छत गिरी, हादसा होने से बचा
बारिश में विधवा के कच्चे मकान की छत गिरी, हादसा होने से बचा

सहारनपुर, जेएनएन। लखनौती में बारिश के चलते कुंडा कला निवासी एक और विधवा महिला के कच्चे मकान की छत भरभरा कर गिर गई है। महिला के बाहर होने के कारण हादसे में किसी को चोट नहीं आई।

गांव निवासी विधवा दिल्लो पत्नी असलम कच्चे और जर्जर मकान में अकेली रहती हैं। जिसकी मकान की छत पहले से ही खराब थी। रविवार की सुबह मकान की अचानक से छत गिर गई। घटना के दौरान दिल्लो पशुओं के लिए चारा लेने गई हुई थी। हालांकि मलबे में दबने से घर में रखा सामान खराब हो गया। पीड़ित महिला के पास छत का ही आसरा था वह भी छिन गया है। पीड़ित व ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

टीचर्स एसोसिएशन की बैठक में किया कार्यकारिणी का गठन

रामपुर मनिहारान: यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन की बैठक में कार्यकारणी का गठन कर सगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। रविवार को यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन की बैठक शिवपुरी में जिला उपाध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार के निवास पर हुई, जहां वक्ताओं ने संगठन के विस्तार पर विचार विमर्श किया। जिन ब्लाक में कार्यकारिणी नहीं है, उनमे कार्यकारिणी गठित करने पर जोर दिया गया।

साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने के प्रस्ताव पर सहमति बनी। प्रदेश मीडिया प्रभारी नागेन्द्र सिंह सैनी ने संगठन के विस्तार हेतु सुझाव दिए। जिलाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने कहा यूटा की विचारधारा को न केवल शिक्षकों के मध्य बल्कि आम समाज के बीच प्रसारित करने की आवश्यकता है। वरिष्ठ अध्यापक महिपाल सिंह ने कहा कि शुद्ध विचारधारा के लोगों का एक साथ जुड़े रहना अत्यन्त आवश्यक है। बैठक में रविन्द्र कुमार, सोनू जैन, दीपेश मित्तल, प्रेरित कुमार, दुष्यंत चौधरी, सचिन पंवार, धर्मेश चौहान, प्रवेश कुमार बृजेश कुमार रोहित चौधरी आदि ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी