नकुड़ में आकाशीय बिजली गिरने से मकान की छत क्षतिग्रस्त

नकुड़ कस्बे में बुधवार की सुबह करीब चार बजे आकाशीय बिजली गिरने से गांव डाल्लेमाजरा निवासी राजबीर पुत्र लालसिंह के मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली गिरने से लोगों मे दहशत फैल गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 11:11 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 11:11 PM (IST)
नकुड़ में आकाशीय बिजली गिरने से मकान की छत क्षतिग्रस्त
नकुड़ में आकाशीय बिजली गिरने से मकान की छत क्षतिग्रस्त

सहारनपुर, जेएनएन। नकुड़ कस्बे में बुधवार की सुबह करीब चार बजे आकाशीय बिजली गिरने से गांव डाल्लेमाजरा निवासी राजबीर पुत्र लालसिंह के मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई। बिजली गिरने से लोगों मे दहशत फैल गई। गनीमत रही कि इससे जान-माल की कोई हानि नही हुई। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। इसके अलावा गांव मल्लाह माजरा निवासी बलकार सैनी व जब्बार ने बताया कि बारिश से इरफान पुत्र इरशाद व नूर मोहम्मद पुत्र सद्दीक के कच्चे मकान डह गये, जबकि छोटी पत्नी चंद्रभान व सोनम पत्नी लाखन के मकानों की कड़ियां टूटकर गिर गई। इसमें चारों परिवारों का कुछ घरेलू सामान भी मलबे मे दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की है।

गंगोह में बारिश से गिरा कच्चा मकान

गंगोह: बरसात के चलते गांव बेगी नाजर निवासी सद्दाम का कच्चा मकान बुधवार तड़के भरभरा कर ढह गया। मकान की हालत खराब देख परिवार के लोग पहले ही अपने परिचित के यहां चले गए थे, लेकिन काफी सामान वहीं रखा हुआ था, जो मलबे में दबने से खराब हो गया। मकान गिरने और सामान खराब होने के कारण पीड़ित परिवार काफी परेशानी में है। पीड़ित व ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

बरसात में ठोला फतेहपुर में कच्चा मकान गिरा, दो बच्चे बचे

संवाद सूत्र, महंगी: बारिश के कारण एक ग्रामीण का कच्चा मकान गिर गया। जिसमें पूरा परिवार सो रहा था।समय रहते वे बाहर निकल गए। दो बच्चे मलबे में फंस गए थे। जिनको हल्की चोट आई है। ग्राम ठोला फतेहपुर में दीपचंद पुत्र सुभी का कच्चा मकान मंगलवार की रात्रि में अचानक गिर गया। गनीमत रही कि परिवार बाहर निकल गया था।लेकिन दो बच्चों के ऊपर मलबा गिर गया था, लेकिन चारपाई की वजह से वे बच गए। शोर होने पर गांव वाले भी जाग गए, जिससे मदद को आगे आये। ग्रामीण सुनील ने बताया कि बच्चों को बाहर निकाला,लेकिन उनको हल्की चोट आई है। मगर खाने पीने का सामान दब गया है। पीड़ित ने बताया कि बरसात के मौसम में मकान गिरने से बच्चे त्रिपाल में आ गए हैं, जिससे उसने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी